
आगरा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सहमति बन चुकी है। 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा में निर्माण पर निर्णय किया जाएगा। ये कहना है राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi ) न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.रामविलास वेदांती का। वे आगरा में आयोजित मिशन मोदी अगेन पीएम ब्रज प्रान्त के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आरबीएस कॉलेज बिचपुरी में पहुंचे।
ये बोले डॉ. रामविलास वेदांती
डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि दिसंबर में हर हाल में अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए न तो अध्यादेश, न बिल लाना पड़ेगा। यह सभी की सहमति से बनेगा। भाजपा के घोषणा पत्र में Ram Mandir निर्माण की घोषणा की गई, जो इसी सरकार में पूरी होगी। इस पर किसी पार्टी की सियासत नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही भारत को विश्वगुरु बना सकते हैं।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में आए राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। इस दौरान किशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यख राम गोपाल काका, राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा राजकुमारी, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अनिला सिंह, मान सिंह, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।