आगरा

नेहा यादव फिर सुर्खियों में, कांग्रेस महासचिव ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

कांग्रेस महासचिव ने कहा इस मामले में माफी मांगनी चाहिए, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 4:16 PM IST
Ramchandra Khotia
Ramchandra Khotia

आगरा। अमित शाह के इलाहबाद दौरे के दौरान सपा छात्रसभा की नेहा यादव द्वारा बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में काले झंडे दिखाये, इसमें गलत क्या था। अमित शाह कौन है, वो बस एक पार्टी का कार्यकर्ता है, जैसे अन्य दलों के कार्यकर्ता होते हैं। ये कहना था पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामचंद्र खोटिया का। वे आगरा के होटल गंगारत्न में आयोजित इंडियन एफिलेशन काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने आए थे।

नेहा ने नहीं किया कोई अपराध
डॉ. रामचंद्र खोटिया ने कहा कि चाहे अमित शाह हों या मोदी हों। काला झंडा दिखाना कोई अपराध नहीं है, भारत स्वतंत्र है और इस देश में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और जिस प्रकार इलाहबाद में महिला छात्र नेता पर पुलिस द्वारा बर्बक तरीके से लाठियां बरसाईं गईं, उसके साथ जो सलूक किया गया, वो वास्तव में निदंनीय है। उन्होंने कहा कि अमित शाह कौन हैं, वे भी पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं, जिस प्रकार हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं, तो अमित शाह को काला कपड़ा दिखाना कोई अपराध नहीं है।

पुलिस वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई
डॉ. रामचंद्र खोटिया ने कहा कि जिस प्रकार छात्रा नेहा यादव पर पुरुष पुलिस ने लाठियां बरसाईं, वो वास्तव में बहुत गलत था। उन्होंने कहा इस मामले में उन्हें माफी मांगनी चाहिए और जो पुलिसकर्मी ऐसा काम किये हैं, उन पर तुरंत एक्शन होना चाहिए।

Updated on:
2 Aug 2018, 4:16 PM IST
Published on: