आगरा

इस नामचीन आश्रम को लेकर हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा, सेवा के नाम पर बाहर भेजी जाती थीं युवतियां और वहां इनके साथ होता था…

- आरोपी आश्रम संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार- पूछताछ के दौरान हो रहे कई चौंकाने वाले खुलासे
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2019, 4:15 PM IST
Rape Case
Rape Case

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के नामचीन आश्रम में अनुयायी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी आश्रम संचालक भगवान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आश्रम से अनुयायी युवतियों को दूसरे आश्रमों में भेजा जाता था। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिसके डर से कई युवतियां खामोश रहीं।

यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता स्थित आश्रम का है। यहां पहले जिस नामचीन आश्रम का नाम सामने आ रहा था, उस आश्रम के पदाधिकारियों ने साफ इंकार कर दिया, कि ये आश्रम उनका नहीं है। श्री ओम शांति आश्रम नाम से संचालित इस आश्रम को भगवान सिंह चला रहा था। आश्रम में रहने वाली युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आश्रम संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण हो गया है। पीड़िता ने पुलिस को चौंकाने वाले बातें बताई हैं।

दूसरे आश्रम भेजी जाती थीं युवतियां
पीड़ित युवती और भगवान सिंह दोनों ने बताया है कि आश्रम से अनुयायी युवतियों और सेवादारों को दूसरे आश्रमों में भी भेजा जाता था। सिकंदरा पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद यह मालूम किया जाएगा कि युवतियां किस-किस आश्रम में और किस मकसद से भेजी जाती थीं। वहीं आरोपी भगवान सिंह ने बताया कि युवतियों को सेवा कार्य के लिए भेजा जाता था। पीड़ित युवती ने बताया कि भगवान सिंह मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था, यही वजह रही कि कोई भी युवती विरोध करने का साहस न जुटा सकी।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक