आगरा

दो बहनों के पतियों ने तीसरी बहन को बनाया हवस का शिकार, ऐसी हालत में छोड़कर हुये फरार, देखकर पुलिस भी हैरान

थाना छत्ता के बेलनगंज से गायब हुई विवाहिता अर्द्ध नग्न अवस्था में खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में मरणासन्न हालत में लहूलुहान पड़ी मिली ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2019, 10:47 AM IST
Feature image

आगरा। थाना छत्ता के बेलनगंज से गायब हुई विवाहिता अर्द्ध नग्न अवस्था में खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में मरणासन्न हालत में लहूलुहान पड़ी मिली । गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। महिला की सगी बहनों ने अपने अपने पतियों पर महिला से सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बहन दूध लाने के लिए घर से निकली थी, तभी उनके पति मनीष और कमल जबरन उनकी बहन को साथ ले गए और रेप किया।

ये है मामला
रेप पीड़िता की बहनों ने बताया कि दोनों के पति की उनकी बहन पर बुरी नजर थी। इसके चलते दोनों के पतियों ने उनकी बहन को उस समय जबरन अपने साथ ले गये, जब वह दूध लेने के लिये घर से निकली थी। उनकी बहन के साथ दोनों ने रेप किया और उसे अकेला छोड़कर भाग निकले। गंभीर अवस्था में पीड़िता को एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वहीं एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बहनोइयों के दुस्साहस का शिकार हुई महिला की हालत बेहद गंभीर है। बहरहाल इस वारदात के बाद घायल महिला की दोंनो बहनें अपने अपने पतियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक