आगरा

राष्ट्रीय बजरंग दल की मोदी और योगी सरकार को खुली चुनौती, अयोध्या कूच करेंगे हजारों कार्यकर्ता

राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने मोदी और योगी सरकार पर बोला हमला, संतों के सानिध्य में होगा अयोध्या कूच
2 min read
Oct 19, 2018
Praveen Togadia statement over PM Narendra Modi
पीएम मोदी पर प्रवीन तोगड़िया का निशाना, आडवाणी को भी नहीं बख्शा

आगरा। मोदी सरकार ने लखनऊ-अयोध्या रैली पर प्रतिबंध लगाकर मुलायम सरकार की मानसिकता का परिचय दिया है। संविधान के दायरे में लोकतांत्रिक तरीके से 21 अक्टूबर को डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया और पूज्य साधुसंतों के सानिध्य में कूच था। लेकिन, केंद्र और राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगाकर बाबर की मानसिकता का परिचय दिया। बाबर ने केवल राम मंदिर तोड़ा लेकिन, केंद्र सरकार ने करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को तोड़ा है। प्रवीन तोगडिया तो हिन्दुओं को जगाकर बाबर की मानसिकता को कुचलने व श्रीराम का आयोध्या में मंदिर बनाने के लिए निकले थे। किसी के दवाब व भय से रामभक्त आने वाले नहीं है और लाखों राम भक्त लाखों कल अयोध्या पहुंच रहे हैं। यह कहना है राष्ट्रीय बजरंगदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जी का। शुक्रवार को मनोज कुमार जी ने संजय प्लेस में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुवार को नागपुर में संघ के सरसंघचालक मोहन जी भागवत ने मोदी सरकार को कहा कि राम मंदिर पर सरकार कानून लेकर आए। यही बात को लंबे समय से सरकार को कह रहे थे।

भाजपा के कहने पर बाहर का रास्ता
प्रवीण भाई तोगड़िया को भाजपा के कहने पर बाहर का रास्ता दिया। क्या यह लोग अब मोहन जी भागवत को भी बाहर का रास्ता दिखाएंगे। नरेंद्र मोदी को तोगड़िया से खतरा था कि 2019 में कहीं एंटी हिन्दू लहर न हो जाए। इसलिए मोदी के इशारे पर तोगड़िया जी को निकाल दिया। लेकिन, करोड़ों लोगों का समर्थन प्रवीन तोगड़िया को मिलता रहा और कारवा बनता रहा। मनोज कुमार ने कहा कि जब हम 1990 में मुलायम सिंह की गोली से नहीं रुके, तो अब क्या रुकेगे। करोड़ों भाजपा व संघ परिवार के लोगों की इच्छा भी है कि अयोध्या में प्रभू श्रीराम का मंदिर बने। धारा 370 हटेगी। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों का वास होगा। क्योंकि कश्मीर कश्यम ऋषि का है, पत्थरबाजों का नहीं। कश्मीरी पंडित टेंटों में बेसब होकर रह रहे हैं और पत्थरबाज आतंक फैला रहे हैं।

आगरा से अयोध्या जाएंगे हजारों लोग
आगरा मंडल से 21 अक्टूबर की सुबह हजारों लोग अयोध्या कूच करेंगे। कूच का नेतृत्व साधु-संत करने वाले हैं। अयोध्या में संतों से हो रही बर्बता निंदनीय है। मोदी सरकार के इशारे पर संतों को जबरन उठाया जा रहा है। मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री उप्र योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया, हमारी मांग हैं कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए उप्र सदन के माध्यम से पहल करें। हिन्दू समाज सदा आपका ऋणी रहेगा। राष्ट्रीय बजरंगदल का प्रत्येक कार्यकर्ता इसके लिए उप्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी जी को बधाई एवं साधुवाद देता है।

Published on:
19 Oct 2018 02:57 pm