आगरा

रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2020
रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

आगरा। जनपद के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला कारे में रविवार सुबह रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये है मामला
नगला कारे निवासी सत्यपाल 40 वर्ष पुत्र तेजसिंह रिटायर्ड फौजी है। वह 2003 में सेना में भर्ती हुआ था। 1 नवंबर 2019 को वह रिटायर्ड हो गया। जिसके बाद वह घर पर रहने लगा। उसके दो बेटी तथा एक बेटा है। जिसमे बडी बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटा और बेटी पढते है। सत्यपाल के पास लाइसेंसी रायफल है।

रायफल से खुद को मारी गोली
रविवार सुबह 5 बजे सत्यपाल ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज से सुनकर घर वाले नीद से जाग गए। कमरे में सत्यपाल का शव पडा देख उनके होश उड गए। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणो की भीड लग गई। सूचना पर एस ओ मलपुरा फोर्स के साथ पहुच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया है कि रिटायर्ड फौजी सत्यपाल ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट: देवेश शर्मा

Published on:
15 Mar 2020 05:01 pm
Also Read
View All