आगरा

स्कॉर्पियो पलटने से बर्थडे पार्टी कर लौट रहे चार की मौत, दो घायल

— थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2021, 11:47 AM IST
accident
accident

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में बर्थडे पार्टी से लौट रहे स्कॉर्पियो सवारों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें—


एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ हादसा
पूरा मामला मंगलवार देर रात्रि का है। थाना एत्मादपुर क्षेत्र में एक स्कार्पियो गाड़ी संख्या RJ38UA0530 में सवार छह लोग आगरा की ओर आ रहे थे तभी अचानक रहनकला टोल से आगे यमुना एक्सप्रेसवे इनर रिंग रोड पर टायर फटने व डिवाइडर से टकराने से गाड़ी अनियन्त्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें—

युवक और नाबालिग भी था साथ
इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं। सभी किसी बर्थडे पार्टी से लौटकर आ रहे थे। हादसे में मरने वालों में 19 वर्षीय आशीष पुत्र बादशाह सिंह तोमर निवासी बादवा नगर ताजगंज आगरा, 16 वर्षीय कृष्णा सिंह पुत्र राज कुमार सिंह निवासी बादवा नगर ताजगंज आगरा, 19 वर्षीय अरसद पुत्र असलम खाँ निवासी शेरखान बिल्डिंग थाना सदर आगरा और 18 वर्षीय निखिल पुत्र गयाप्रसाद निवासी राजश्री अपार्टमेंट ताजगंज आगरा हैं। हादसे में कानिक पुत्र रहमान खान निवासी नेहरू एन्क्लेव साई आसियाना अपार्टमेन्ट ताजगंज आगरा और कबीर पुत्र कमलेश निवासी नेहरू एन्क्लेव के पास एकता चौकी के पास ताजगंज आगरा घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Updated on:
23 Jun 2021, 11:47 AM IST
Published on: