आगरा

आगरा में डकैती, असलाहों से परिवार को पीटा घर कर दिया साफ

थाना एत्मादपुर के गांव मितावली की है घटना, किसान के परिवार को बनाया निशाना।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 9:41 AM IST
 Robbery in farmer
Robbery in farmer

आगरा। थाना क्षेत्र एत्मादपुर के गांव मितावली में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश रात्रि दो बजे गांव में पहुंचे, यहां किसान के घर में कूद गये। जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर किसान के परिवार को लात घूंसों से पीटा। किसान के परिवार को कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

यहां का है मामला
घटना थाना क्षेत्र एत्मादपुर के गांव मितावली की है। यहां रात करीब 2 बजे श्यामबाबू के घर में बदमाश घुस आये। श्याम बाबू और उसकी पुत्री घर में सो रहे थे। बदमाशों की आहट से श्याम बाबू की आंख खुल गई। श्याम बाबू जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचा रख दिया। पुत्री ने शोर मचाना चाहा तो उसको भी तमंचे की नोंक पर ले लिया।

विरोध करने पर की पिटाई
बदमाशों की संख्या करीब पांच थी। बदमाशों ने लूटपाट शुरू की, तो श्यामबाबू ने विरोध करना शुरू कर दिया, इस पर बदमाशों ने मारपीट कर दी, जिसके बाद पिता पुत्री दहशत में आ गये। श्यामबाबू को दुपट्टे के सहारे चारपाई से बांधकर घर मे रखे 50 हजार रुपये, 2 मोबाइल, आभूषण और आबय कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पुत्री ने मचाया शोर
बदमाशों के जाने के बाद पुत्री ने पिता को चारपाई से खोला फिर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए चैकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहां से भी बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Updated on:
23 Aug 2018, 9:41 AM IST
Published on: