आगरा

RSS प्रचारक ने कहा- दो प्रतिशत स्वयंसेवक होते ही पूरी दुनिया में खलबली मच जाएगी

डॉ. हरीश आगरा कैन्ट रेलवे मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साथ कदम मिलाकर चलने से एक मन के व्यक्तियों का संगठन बनता है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jan 2018, 8:43 PM IST
RSS
RSS

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस बात से सहमति जताई है कि भारत में सभी तरह के चुनाव एक साथ होने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत की आबादी के दो प्रतिशत स्वयंसेवक हो गए, पूरी दुनिया में खलबली मच जाएगी।


एक साथ होने चाहिए सभी चुनाव
डॉ. हरीश आगरा कैन्ट रेलवे मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साथ कदम मिलाकर चलने से एक मन के व्यक्तियों का संगठन बनता है। आत्मविश्वास बढ़ता है व डर दूर हो जाता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि 1998 में भारत में परमाणु विस्फोट किये जाने से पूर्व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने रेगिस्तान के रेतीली रेत पर कड़ी धूप में अभ्यास किया और इसी कारण सफलतापूर्वक परीक्षण को पूरा किया। यह डॉ. कलाम की टीम के एक साथ रहने व एक मत के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि संघ अभी भारत की आबादी का एक प्रतिशत के लगभग पंहुचा है। जिस दिन दो प्रतिशत या उससे अधिक स्वयंसेवक हो गए, पूरी दुनिया में खलबली मच जाएगी और भारत पुन: विश्व गुरु के स्थान पर विराजमान हो जाएगा। भारत में बार—बार चुनाव न होकर एक साथ होने से सरकार का 87 हजार करोड़ रुपया बचेगा। अन्य घटनाऐं नहीं घटेंगी और समय की बचत होगी।

स्वयंसेवकों ने निकाला पथसंचलन
इससे पूर्व आगरा महानगर के छावनी भाग का गुणात्मक संचलन सदर बाजार माना मंडपम से प्रारम्भ होकर सुल्तानपुरा होते हुए आगरा कैन्ट रेलवे मैदान तक निकला। यहां घोष का अभ्यास हुआ। संघ के संचलन के लिए घोष महत्वपूर्ण है। भारतीय सेना में भी संघ के घोष की कई धुनों का प्रयोग होता है।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर सह प्रांत प्रचारक मुनीश, बृज प्रान्त प्रचार प्रमुख केशव देव शर्म, सुभाष बोहरा, प्रान्त शारीरिक प्रमुख प्रदीप, सह शारीरिक प्रमुख महावीर, महानगर प्रचारक गोविन्द, महानगर कार्यवाह अरविन्द, सहकार्यवाह खगेश, छावनी विधायक डॉ. जी.एस.धर्मेश, पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य, प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा व संघ के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक