आगरा

आरएसएस का अगले माह बड़ा आयोजन, आएंगे मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 24 फरवरी को आगरा में समरसता संगम होने जा रहा है।

2 min read
Jan 12, 2018
RSS

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 24 फरवरी को आगरा में समरसता संगम होने जा रहा है। इस आयोजन में सरसंघचालक मोहन भागवत भी आ रहे हैं। इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस आयोजन में 50 हजार से अधिक स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

यहां है आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक एकत्रीकरण समरसता समागम का आयोजन 24 फरवरी 2018 को शास्त्रीपुरम के ग्राम सुनारी में होने जा रहा है। इस आयोजन में स्वयंसेवकों को संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस आयोजन की पिछले वर्ष के मध्य से तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए स्वयंसेवको्र की टोली बनाकर गांव गांव संपर्क किया गया। इसमें करीब 501 विस्तारकों द्वज्ञरा घर घर जाकर समरसता संगम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए अनुरोध करते हुए पंजीकरण कराए गए।

सररसता संगम में महानगर के अलावा आगरा विभाग में आने वाले प्रत्येक गांव की सहभागिता रहे, इसके लिए शाखाओं का विस्तार कर पंजीकरण कराए गए। पंजीकरण के साथ ही सभी स्वंयसेवकों को सुलभता से गणवेश प्राप्त हो सके, इसके लिए विभाग ने 66 से अधिक स्थानों पर गणवेश उपलब्ध कराया गया है। ब्रज प्रांत प्रमुख केशव ने बताया कि संघ का लक्ष्य प्रारंभ से ही तिल तिल में बंटे समाज को एक करना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जातियों में बंटे समाज में समरसता स्थापित कर संगठित करने का कार्य संघ के स्वयंसेवकों द्वारा किया जा रहा है।

14 जनवरी को यहां आयोजन
उन्होंने बताया कि समरसता संगम के आयोजन से पूर्व मकर संक्राति के पवित्र अवसर पर 14 जनवरी को ग्राम सुनारी शास्त्रीपुरम में सुबह 9 बजे भूमि पूजन किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक बंधुगणों का एकत्रीकरण हेागा। साथ ही क्षेत्र प्रचारक आलोक जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। विश्व संवाद केन्द्र पर हुई प्रेसवार्ता के दौरान केशवदेव शर्मा, विभाग संघचालक हरीशंकर, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, विश्व संवाद केन्द्र प्रभारी आदेश कुमार, मानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा, आईटी प्रमुख दर्पण आनंद व डॉ. अनुराग शर्मा मौजूद रहे।

Published on:
12 Jan 2018 02:15 pm
Also Read
View All