आगरा

हिन्दू साम्राज्य दिवस पर RSS का ये गीत जरूर सुनिए, देखें वीडियो

ये उथल पुतल उत्ताल लहर पथ से न डिगाने पाएगी, पतवार चलाते जाएंगे, मंजिल आएगी आएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 7:00 AM IST
RSS
RSS

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) साल भर में छह उत्सव मनाता है। इनमें से एक है हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव। सन् 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था। यही दिन हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव है। आगरा के शास्त्रीनगर में केशव शाखा (शास्त्रीपुरम, सिकंदरा) पर हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया गया। प्रारंभ में शाखा कार्यवाह नवीन ने गणगीत प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता सुरेन्द्र सिंह थे। अध्यक्षता की भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक दिनेश चंद्र शर्मा ने।

गीत इस प्रकार है-

ये उथल पुतल उत्ताल लहर पथ से न डिगाने पाएगी,

पतवार चलाते जाएंगे, मंजिल आएगी आएगी।

लहरों की गिनती क्या करना

कायर करते हैं करने दो

तूफानों से सहमे जो हैं

पल-पल मरते हैं मरने दो

चिर पावन नूतन बीज लिए मनु की नौका तिर जाएगी

पतवार चलाते जाएंगे, मंजिल आएगी-आएगी।

अनगिन संकट जो झेल बढ़ा

वह यान हमारा अनुपम है

नायक पर है विश्वास अटल

दिल में बाहों में दमखम है

यह रैन अंधेरी बीतेगी, उषा जय मुकुट चढ़ाएगी

पतवार चलाते जाएंगे, मंजिल आएगी आएगी।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक