आगरा

आगरा के इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में ताकत लगाएगा आरएसएस, भाजपाई खुश

आगरा महानगर में तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रचारक तैनात किए गए, पहले सिर्फ महानगर प्रचारक थे

2 min read
Jun 29, 2018
RSS

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आगरा महानगर को तीन नगरों में बांटा है। वह भी विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से। मतलब साफ है कि आरएसएस अब विधासनभा क्षेत्र को इकाई मानकर कार्य करेगा। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी भी विधानसभा क्षेत्र को इकाई मानकर काम करती है।

आगरा महानगर में हुआ बदलाव
मेरठ में हुई बैठक के बाद आरएसएस ने जिलों के संगठन में बदलाव किया है। सबसे बड़ा बदलाव आगरा महानगर को लेकर है। आगरा महानगर में तीन नगर बनाए गए हैं। आगरा पूर्वी, आगरा पश्चिमी और आगरा छावनी। बता दें कि पहले आगरा के तीन विधानसभा क्षेत्र इसी नाम से जाने जाते थे। इनका नाम बदलकर अब आगरा उत्तर, आगरा दक्षिणी और आगरा छावनी हो गया है।

भाजपाई खुश
आरएसएस की इस रचना से भारतीय जनता पार्टी के नेता खुश हैं। उन्हें लग रहा है कि संघ के कार्य का अप्रत्यक्ष रूप से लाभ भाजपा को ही मिलता है। तीन प्रचारकों का मतलब है तीन गुना काम। वे मानते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी पहले से ही जिला केन्द्र
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रामबाग को केन्द्र मानकर जिला पहले ही बनाया जा चुका है। पहले आगरा महानगर में एक प्रचारक हुआ करता था। अब तीन प्रचारक काम करेंगे। जाहिर है कि इससे काम अधिक गति के साथ हो सकेगा। आगरा में फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद को केन्द्र मानकर पहले से ही काम किया जा रहा है। आरएसएस इन्हें जिला मानता है।

Published on:
29 Jun 2018 07:29 pm
Also Read
View All