आगरा

गोरखपुर – फूलपुर के नतीजों से सपा और बसपा के बीच खत्म हुईं दूरियां, यहां साथ में मनाया गया जश्न

समाजवादी पार्टी और बसपा नेताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई।

2 min read
Mar 14, 2018
Samajwadi party and bsp

आगरा। गोरखपुर फूलपुर लोकसभा सीटों के उप चुनाव में ताजा नतीजों से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जैसे जैसे मतगणना का क्रम आगे बढ़ रहा है, सपाई खेमे में खुशी की लहर दौड़ रही है। समाजवादी पार्टी के महा नगर अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृव मे फूलपुर व गोरखपुर में हुए चुनाव के नतीजों में समाजवादी पार्टी का परचम लहराये जाने पर संजय प्लेस स्पीड कलर लैब पर महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मिठाई वितरण किया गया। पटाखे चलाकर समाजवादियों ने मनाया जीत का जश्न। तो वहीं आज इतने वर्षों बाद बसपाई भी सपाइयों के साथ इस जश्न में डूबे नजर आए।

ये बोले महानगर अध्यक्ष
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने बताया फूलपुर और गोरखपुर में हुए चुनाव के नतीजे ने यह साबित कर दिया कि झूठों की सरकार को जनता समझ चुकी है। कौन विकास करने वाला है कौन विनाश करने वाला है। जनता यह भी समझ चुकी है श्मशान और कब्रिस्तान की बात करने वाले एवं धर्म की राजनीति करने वाले रोजगार कभी नहीं दे सकते। यह जीत सत्य और सिर्फ जनता की जीत हुई है। कीचड़ में खिला कमल कीचड़ में अब डूब चुका है। जनता समझ चुकी है।

ये भी पढ़ें

25 साल बाद इस तरह झुके बसपा-सपा, नए सियासी मोड़ पर उत्तर प्रदेश

जमुलेबाज सरकार का हुआ बुरा हाल
मीडिया प्रभारी सौरव गुप्ता ने बताया फूलपुर और गोरखपुर उप चुनाव के नतीजों ने बीजेपी की बेईमान, जुमलेबाज सरकार को बुरी तरह से हराया है। यदि 2019 के लोकसभा चुनाव निष्पक्ष व बैलेट पेपर से होते हैं, तो बीजेपी की हार इससे भी भयंकर रूप से देखने को मिल सकती है। इस अवसर पर महा नगर अध्यक्ष वाजिद निसार, मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता,गौरव जैन,देवेंद्र यादव,निर्वेश शर्मा,फ़िरोज़ खान,सौरभ खोराना,सतीश चाहर, विशाल गौर,कुलदीप वाल्मीक के साथ इस खुशी के जश्न में बसपा के संगठन के लोग भी हुए शामिल। पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह व देवी सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

जीत के करीब सपा, मतगणना स्थल के बाहर तनाव की स्थिति- कभी भी हो सकता है लाठी चार्ज
Published on:
14 Mar 2018 04:07 pm
Also Read
View All