आगरा

Kairana and Noorpur By Poll Result 2018 Update : सपाईयों ने बताया खोला बड़ा राज, जानबूझकर हार रही भाजपा

UP By Poll Result 2018 Live Update : कैराना और नूरपुर के उपचुनावों में मिल रही बड़ी बढ़त के बाद गदगद हुए सपाई
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 11:19 PM IST
samajwadi party
samajwadi party

आगरा। कैराना और नूरपुर के उपचुनावों में आ रहे रुझानों में सपा, बसपा, रालोद गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में ही मिली बढ़त से सपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सपा नेताओं को जीत की खुशबू आ रही है। ऐसे में जीत का जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। सपा नेताओं का कहना है कि उपचुनावों में वैसे तो भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर हारती है। लेकिन, सपा, रालोद गठबंधन की ये जीत गरीबों, किसानों, दलितों की जीत होगी। सपाई परिणाम घोषित होने के बाद जश्न मनाने के लिए संजय प्लेस पर एकत्रित होंगे।

सपा जिलाध्यक्ष ने बोला भाजपा पर हमला
समाजवादी पाटी के जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि कैराना और नूरपुर में हुए उपचुनावों में जनता ने 2019 के लिए भाजपा को आईना दिखाने का काम किया है। किसान परेशान हैं और देश के प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं पर लगे हैं। किसान की हालत खस्ता हो रही है। पीएम मोदी के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। कैराना और नूरपुर की जनता झूठे वादों में नहीं आई है। इसलिए शुरूआती रुझानों में ही भाजपा को मुंह की खानी को मजबूर होना पड़ेगा। कैराना और नूरपूर में सपा गठबंधन के प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करेंगे।

जुमलों में नहीं फंसेगी जनता
समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता सबक सिखाएगी। सरकार जुमलों से नहीं चलाई जाती है। विकास के वादे करने वाले देश में नहीं रुकते, हवाई यात्राओं पर ही रहते हैं। कैराना और नूरपुर में जनता ने जान लिया कि भाजपा जुमलों की सरकार है। इसलिए यहां जनता ने गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की तैयारी की। सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि कैराना और नूरपुर के चुनावों के नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और गठबंधन की जीत तय करेंगे।

Updated on:
31 May 2018, 11:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?