आगरा

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले ये वीडियो उड़ा देगा विरोधियों के होश

माल रोड बन गया है सैफई, चारों ओर नजर आ रही समाजवादी पार्टी
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2017, 4:02 PM IST
Samajwadi party
Samajwadi party

आगरा। समाजवादी पार्टी के आगरा में पांच अक्टूबर को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। यह आयोजन सपाइयों के लिए कितना खास है, इसका अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है, कि आगरा का माल रोड सपा के झंडे और होर्डिंग्स से अटा पड़ा है। नजारा कुछ ऐसा है कि माल रोड आज से ही सैफई जैसा नजर आ रहा है। विरोधियों में भी ये चर्चा है, कि सत्ता में नहीं हैं,उसके बाद भी इतना जोरदारी से आयोजन किया जा रहा है।

चल रही तैयारियां
सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अब महज तीन दिन ही रह गए हैं। इस आयोजन को लेकर सपाई किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। सपा के लिए लकी कहे जाने वाले आगरा में होने वाले इस आयोजन पर अन्य दलों की भी नजर है। आज सुबह भी आयोजन को खास बनाने के लिए माल रोड पर कार्य जारी था। राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को होगा। इसके लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपनी ताकत दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है।

ये जिले हैं हावी
अागरा में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में इस बार खास बात ये है, कि मैनपुरी नहीं, बल्कि आगरा या अन्य जनपदों की अपेक्षा एटा के नेता अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं। तारघर मैदान के आस पास और एमजी रोड पर लगाए गए सर्वाधिक होडिंग्स एटा के नेताओं के हैं। इसके बाद आगरा के नेताओं में भी पोस्टर और होर्डिंग्स की मानों होड़ सी लगी हुई है। सड़क किनारे होर्डिंग्स और सड़क पर कपड़े की झंडियां।


तैयारी लोकसभा चुनाव की
लोकसभा चुनाव 2019 का खाका आगरा से खिंचेगा। इसके लिए समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी में जुट गई है। आगरा से सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कारोबारी हर पार्टी की रीढ़ होते हैं इसलिए उनके जरिए विरोधी पार्टियों की रीढ़ तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक