
आगरा। उत्तर प्रदेश में आलू किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी बड़ा हल्ला बोल करने जा रही है। 27 जनवरी को आगरा की सभी तहसीलों पर समाजवादी पार्टी के नेता प्रदर्शन करेंगे। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। इस प्रदर्शन के लिए रणनीति तैयार हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा तहसीलवार नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये है पूरा प्लान
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने बताया कि 27 जनवरी को ये प्रदर्शन होगा। संबंधित अधिकारियों को आलू के चार पैकेट भी भेंट किए जाएंगे, जिससे अधिकारी किसानों का दर्द समझकर वर्तमान सरकार तक उनकी आवाज पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में समाजवादियों ने आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
सिर्फ बातें करती है भाजपा
उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। खाद बीज कोआपरेटिव बैंक से नहीं मिल रहा है। किसान पहले ही आलू में बर्बाद हो चुका है। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी थी और साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ बातें करती हैं, किसान हित में कोई काम नहीं हुआ है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
तसील सदर आगरा
पूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार राठौर, जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, शहर अध्यक्ष वाजिद निसार, ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह राणा और राजवीर लवानियां।
तहसील फतेहाबाद
पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पिंटू यादव, ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी दयाशंकर जशावत, विधानसभा अध्यक्ष नारायन सिंह राठौर।
तहसील बाह
पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अंशुरानी निषाद, विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव, चैयरमेन पिनाहट किशोर गुप्ता, सुधीर दुबे।
तहसील एत्मादपुर
राजाबेटी बघेल, विधानसभा अध्यक्ष राजपाल यादव , जिलाध्यक्ष युवजन सभा शिवराम यादव, चैयरमेन राकेश बघेल।
तहसील किरावली
लाल सिंह लोधी, सुरेन्द्र चौधरी, जीते ठाकुर, प्रवीन राजपूत।
तहसील खेरागढ़
एमएलसी रामसकल गुर्जर और विधानसभा अध्यक्ष नरेश गुर्जर।