आगरा

समाजवादी पार्टी के इस सम्मेलन ने उड़ाये भाजपाइयों के होश, 2019 के लिए बना दिया सबसे बड़ा प्लान

अखिलेश यादव के योद्धाओं द्वारा सपा को मजबूत करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है।

2 min read
Oct 10, 2018
Samajwadi Party

आगरा। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के योद्धाओं द्वारा सपा को मजबूत करने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत यहां बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा आगरा ग्रामीण में हुआ, जिसमें कई हजारों की संख्या में आये सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य की संख्या देख विरोधियों की नींद उड़ गई।

पूर्व मंत्री ने भरा जोश
कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर ने संबोधित करते हुए कहा है कि सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी अपने अपने बूथों पर एक जनवरी 2019 को 18 साल की उम्र पूरी कर रहे युवाओं एवं महिलाओं के वोट बनवाने का एवं फर्जी वोट कटवाने का कार्य करें, जिससे अपने अपने बूथ को 2019 में मजबूती से जीत हासिल कर सकें। जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव ने सभी सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, बूथ कमेटी के सदस्यों का स्वागत कर सभी को तहे दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने बूथ कमेटी बनाने में सहयोग किया है, उनको जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव ने निर्देशित किया है कि सभी अपने-अपने बूथों पर 18 साल तक के युवाओं के साथ महिलाओं के वोट बढ़वाने का कार्य करें और फर्जी वोट कटवाने का काम करें जिससे 2019 में अपने अपने बूथ को जीतकर समाजवादी पार्टी के सहयोग से केंद्र में सरकार बनाई जाए और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जाये।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: शिवपाल ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले एक और लिस्ट की जारी, इस बार किया सबसे बड़ा धमाका
भाजपा पर बरसे जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने कहा कि आज देश में स्थिति बहुत खराब है। देश में 18 करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार हैं, जिनमें चार करोड़ से अधिक युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करके घर पर बैठे हैं। 50, 000 से ज्यादा किसान आज देश में आत्महत्या कर चुके हैं। 35,00000 किसान खेती का काम छोड़कर आज मजदूरी करने पर मजबूर हैं। देश में 20 करोड़ से ज्यादा लोग रात को भूखा सोने पर मजबूर हैं, वहीं बीजेपी सरकार द्वारा 110000 करोड़ की लागत से व्यापारियों के लिए बुलेट ट्रेन चलाई जा रही है। बीजेपी सरकार किसान मजदूर युवा बेरोजगार गरीब बेसहारा महिलाओं के खिलाफ है।


ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव महिला सभा पल्लवी महाजन, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तोमर, जिला उपाध्यक्ष अनिल रावत, जिला उपाध्यक्ष एदल सिंह कुशवाह, ममता टपलू, ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर, ब्लॉक प्रमुख पिंटू यादव, अचल सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष राजवीर लवानियां, पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि राजपाल यादव, अंगद सिंह धारिया, दयाशंकर जैसावत, दिलीप प्रताप यादव, कुसुमलता यादव, प्रोफेसर राजीव यादव आदि मौजूद रहे।

Published on:
10 Oct 2018 08:26 pm
Also Read
View All