आगरा

Sawan 2019: कपाट खुलते ही Mankameshwar Mandir में कुछ यूं उमड़े भक्त, देखें वीडियो

-Sawan Somvar के चलते मनकामेश्वर मंदिर के सामने जमे हुए थे भक्त।-महंत योगेश पुरी ने जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, भक्तों रेला उमड़ पड़ा।-बाबा के दर्शन और जलाभिषेक की होड़ मच गई, महिलाएं भी आईं।  

less than 1 minute read
Jul 22, 2019
Mankameshwar Temple

आगरा। आज सावन का पहला सोमवार (Sawan Somvar) है। शिव मंदिरों में भक्तों का रेला है। शहर के बीच में स्थित श्रीमनःकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple) की खूब मान्यता है। मंदिर के बाहर भक्त रात्रि में ही डटे हुए थे। जैसे ही सुबह पौने चार बजे कपाट खुले, भक्तजन उमड़ पड़े। बाबा के दर्शन को महिलाएं भी बड़ी संख्या में आईं। पुराने शहर में सैकड़ों लोग श्रीमनःकामेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के बाद ही जल ग्रहण करते हैं।

मंगला दर्शन की विशेष महत्ता
मंदिर के मंहत योगेश पुरी ने बताया कि भक्तों क उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनती है। सावन के सोमवार को मंगला दर्शन की विशेष महत्ता है। इस कारण हर कोई पहले दर्शन करने के लिए लालायित रहता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भक्तजन किस तरह से बाबा के दर्शन को आतुर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में साफ लिखा है कि अगर आप सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं तो जरूर पूरी होती है। भोलेनाथ तो इतने भोले हैं कि बेलपत्र और जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं।

Published on:
22 Jul 2019 11:03 am
Also Read
View All