आगरा

एससी आयोग के अध्यक्ष की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने का किया गया प्रयास, आठ माह के बच्चे की हालत नाजुक

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व आगरा सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।
2 min read
Sep 27, 2018
tried to burn
tried to burn

आगरा। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व आगरा सांसद रामशंकर कठेरिया की भतीजी को परिवार सहित जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना देर रात की है। परिवार के सभी सदस्य घर में सोये हुये थे, इसी दौरान घर में आग लगा दी गई। घर के दरवाजे बाहर से बंद कर दिये गये। जब घर से धुआं उठा, तो परिवारीजनों के होश उड़ गये। बाहर जाने का रास्ता भी नहीं था। पड़ोसियों ने बमुश्किल परिजनों को घर से बाहर निकाला। आग में सांसद की भतीजा का आठ माह का बच्चा झुलस गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-11 का है। यहां पर एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया की भतीजी उमा का मकान है। बुधवार रात को परिवार के लोग खाना खाकर अपने अपने कमरों में सो गए। रात डेढ़ बजे के बाद मकान में धुआं और लपटें उठा देख परिजनों के होश उड़ गये। आग से बचने के लिए परिजनों ने घर से बाहर भागने का प्रयास किया, लेकिन मकान के दोनों दरवाजे बंद थे। परिजनों ने शोर मचाया, तो आस पास के लोग एकत्र हो गया। पड़ोसियों की मदद से छत से कूदकर परिवार के लोगों ने जान बचाई।

आठ माह के बच्चे की हालत नाजुक
इस हादसे में उमा के आठ माह का बेटा, सास पुष्पा देवी, पति कमल आग से झुलस गए। इन्हें रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ माह के बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मकान में खड़ी दो बाइक और एक कार समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में मकान में आग लगाने वाला कैद हो गया है। पुलिस ने पड़ोसी को हिरासत में लिया है। मामला लेनदेन का बताया जा रहा है।

Updated on:
27 Sept 2018 02:11 pm
Published on:
27 Sept 2018 02:11 pm