आगरा

SC ST Act: भाजपा के लिए लोकसभा की राहें हुई मुश्किल, डॉ.सुमंत गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

गांधी जयन्ती से प्रदेश भर में निकाला जाएगा न्याय रथ, सर्व समाज संघर्ष समिति द्वारा दो अक्टूबर को अछनेरा से प्रारम्भ न्याय रथ 13 जनवरी को राजघाट दिल्ली पहुंचेगा, 30 सितम्बर को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्व समाज के लिए होगा खुला मंच का आयोजन

2 min read
Sep 07, 2018
sumant gupta

आगरा। SC ST Act के खिलाफ अभी लड़ाई शुरू हुई है। एक्ट में संशोधन नहीं हुआ तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। सर्व समाज संघर्ष गांधी जयन्ती (2 अक्टूबर) पर अछनेरा से न्याय रथ प्रारम्भ करेगी जो जगह-जगह लोगों को जागरूक करता हुआ 13 जनवरी को दिल्ली राजघाट पहुंचेगा। यह निर्णय आज महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में सर्व समाज संघर्ष समिति द्वारा आयोजित बैठक में लिया गया।

डॉ.सुमंत गुप्ता ने बनाई रणनीति
समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुमन्त गुप्ता के नेतृत्व में आगे की रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में सर्व समाज आयोजन समिति में शहर के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। डॉ. सुमन्त गुप्ता ने कहा कि गांव-गांव जाकर पदयात्रा की जाएंगीं। जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में समिति की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इसके बाद दो अक्टूबर को अछनेरा से न्याय रथ निकाला जाएगा। जो 13 जनवरी को राजघाट दिल्ली पहुंचेगा और एससीएसटी एक्ट के खिलाफ वहां घरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Bharat Bandh पर मायावती ने तोड़ी चुप्पी, SC/ST एक्ट और सवर्णों को लेकर दिया बड़ा बयान

देश हित में फैसले ले सरकार
30 सितम्बर को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन भी आगरा में ही आयोजित किया जाएगा। जिसमें दोपहर बाद सर्व समाज संघर्ष समिति के लिए खुला मंच कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। डॉ. सुमन्त ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जिस फैसले को सरकार ने बदला है। उसे जनता ने बदलकर सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया है। सरकार वोटों की राजनीति करना बंद करे और देश हित के बारे में फैसले ले।

सभी को दिया आभार
सर्व समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुमन्त गुप्ता ने 6 सितम्बर को एससीएसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद में सहयोग करने वाले सभी धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। कहा कि भाजपा के गढ़ आगरा में अभूतपूर्व बंद ने सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया है। भारत बंद का समर्थन करने वाले सभी अधिवक्ताओं, स्कूल एसोसिएशन और जनता को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें

एससी—एसटी एक्ट के बाद सवर्ण समाज लोकसभा चुनाव में करेगा ऐसा काम कि हिल जाएगी मोदी सरकार की जड़ें, पढ़िए ये खबर
Published on:
07 Sept 2018 06:46 pm
Also Read
View All