आगरा

बकरीद पर इस दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जारी हुआ आदेश

bakrid eid ul azha 2018 को लेकर बाजार में भी रौनक दिखने लगी है। इसे लेकर अवकाश के आदेश भी हो गये हैं।

2 min read
Aug 21, 2018
Eid-ul-Adha

आगरा। bakrid eid ul azha 2018 को लेकर बाजार में भी रौनक दिखने लगी है। इसे लेकर अवकाश के आदेश भी हो गये हैं। मुसलमानों का ये पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 22 अगस्त को है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की प्रथा है। इस त्योहार को लेकर स्कूलों के अवकाश की घोषणा कर दी गई है। सभी स्कूल 22 अगस्त को बंद रहेंगे।


22 अगस्त का अवकाश
Eid-al-Adha 2018, bakra eid 2018 देशभर में 22 अगस्त को मनाई जाएगी। ईद उल अजहा या ईद-उल जुहा को बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है। इसे लेकर स्कूलों के अवकाश की घोषणा कर दी गई है। 22 अगस्त को सभी मिशनरी और सरकारी स्कूलों का अवकाश रहेगा।

ये है त्योहार का महत्व
बकरा ईद का विशेष महत्‍व है। इस्‍लामिक मान्‍यता के अनुसार हजरत इब्राहिम खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बान करने जा रहे थे। अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के नेक जज्बे को देखते हुए हजरत इस्माइल की जान बख्श दी। कुर्बानी के वक्त हजरत इस्माइल की जगह पर एक बकरा था। ईद उल अज अजहा या ईद-उल जुहा इसी की याद में मनाई जाती है। अल्लाह के हुक्म पर जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।

Published on:
21 Aug 2018 12:48 pm
Also Read
View All