आगरा

School Holiday: यूपी के इस जिले में स्कूलों में बढ़ गई छुट्टी, बच्चों की बल्ले-बल्ले

School Closed: उत्तर प्रदेश में आगरा में भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 12 सितंबरको अवकाश घोषित किया था। अब एक बार फिर छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। जानिए लेटेस्ट अपडेट।

2 min read
Sep 12, 2024

School Holiday: यूपी के आगरा में 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों का अवकाश 13 सितंबर तक घोषित कर दिया गया है। आगरा में बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी घोषित किया गया है।

मथुरा और आगरा में ‘रेड अलर्ट’ की घोषणा!

आईएमडी उत्तर प्रदेश ने मथुरा और आगरा में रेड अलर्ट (IMD Red Alert) की घोषणा की है। मथुरा और आगरा के लिए जारी किया गया रेड अलर्ट बुधवार सुबह से लेकर अगले 48 घंटे तक मान्य रहेगा। IMD ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सभी प्रभावित जिलों के लिए राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। 

बारिश के चलते 12वीं तक के स्कूलों में बढ़ी छुट्टी

आगरा में डीएम ने भारी बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट को ध्यान में रखते हुए 12 सितंबर को छुट्टी घोषित की थी। अब आज यानी गुरुवार को हुई बारिश को देखते हुए छुट्टी को एक दिन और बढ़ाते हुए 13 सितंबर को भी अवकाश कर दिया गया है। 

बाढ़ के हालातों के चलते लिया गया फैसला

आगरा में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। डीएम ने 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों का अवकाश 13 सितंबर को भी घोषित किया है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

Updated on:
13 Sept 2024 08:01 pm
Published on:
12 Sept 2024 07:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर