आगरा

भारी बारिश और खराब मौसम के चलते डीएम ने उठाया ये कदम

28 जुलाई को 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का दिया आदेश
2 min read
Jul 27, 2018
weather
weather

आगरा। आगरा में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। एक मार्केट इस बारिश की भेंट चढ़ गया तो जनपद में छह लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के बाद देहात क्षेत्र में एक स्कूल की इमारत की छत गिर गई। गनीमत थी कि स्कूलों की छुट्टी थी। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी आगरा के ऐहतियातन 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

12वीं तक के स्कूलों को रखा गया बंद
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने पत्र जारी किया है। जिसमें 12वीं कक्षा के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ घंटों में आगरा और अन्य जनपदों में भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं। शुक्रवार को भी स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। आगरा में शुक्रवार को बारिश कुछ ही घंटे पड़ने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत पहुंचाई। रात भर हुई बारिश ने कई स्थानों पर जलभराव कर दिया। शहर के 12वीं तक के स्कूल बंद रखे गए लेकिन, कोचिंग सेंटर खुले रहे। जिसके चलते कई बच्चों को परेशानी हुईं। शहर के मदिया कटरा, मानसिक आरोग्यशाला, सेंट जोंस चौराहा, बिजलीघर, स्ट्रेजीब्रिज, सिकंदरा हाईवे पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियां हुईं।

बिगड़ सकता है मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि रविवार तक भारी या फिर रुक रुक कर बारिश हो सकती है। आगरा में अब तक 158 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Published on:
27 Jul 2018 04:38 pm