आगरा

अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, एसडीएम ने मंदिर और पंचायत घर की जमीन से हटवाये कब्जे

जेसीबी के आगे आई महिलाएं, कुछ देर के लिए रोकी गई कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2022, 8:51 PM IST
sdm kiraoli
अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, एसडीएम ने मंदिर और पंचायत घर की जमीन से हटवाये कब्जे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी में अवैध कब्जों पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है। अवैध कब्जा होंने की शिकायत मिलने पर तुरंत प्रशासनिक अधिकारी जगह को कब्जा मुक्त करा रहे हैं। इसी कड़ी में शानिवार को जनपद आगरा की किरावली तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा सांधन में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में मंदिर और पंचायत घर की जमीन पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान थाना अछनेरा का पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

मुख्यमंत्री के पोर्टल पर अवैध कब्जों की शिकायत
तहसील किरावली के गांव खेड़ा सांधन के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर मंदिर और पंचायत घर की जमीन पर अवैध कब्जा होंने की शिकायत की। शिकायत में बताया कि गांव में दबंगों ने मंदिर और पंचायत घर की जमीन पर कब्जा कर रखा है। तहसील प्रशासन की जांच में मिला कि ग्राम के बेताल सिंह,लाखन सिंह,राजबीर,प्रताप,विक्रम सिंह व शिव सिंह आदि द्वारा कंडा,बिटोडा,बुर्जी रखकर कब्जा कर लिया है।

जेसीबी के आगे खड़ी हो गई महिलाएं
नायब तहसीलदार अमित मुदगल के नेतृत्व में शानिवार को टीम गांव में जेसीबी लेकर अवैध कब्जों को हटाने के लिए पहुंची। इस पर कब्जाधारकों ने परिवार की महिलाओं को जेसीबी के आगे खड़ा कर दिया गया। जिसके कारण कार्रवाई रुक गई। नायब तहसीलदार ने इसकी जानकारी एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह को दी।

एसडीएम के साथ पहुंचा पुलिस फोर्स
जानकारी मिलते ही एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह थाना अछनेरा से पर्याप्त फोर्स लेकर गांव में पहुंच गए। पुलिस को देखकर अवैध कब्जा करने वाले लोग मौके से भाग गए। इसके बाद एसडीएम ने मंदिर और पंचायत घर की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों पर अपने सामने बुलडोजर चलवाया। थोड़ी देर में जेसीबी ने अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया।

टीम में ये रहे मौजूद
इस दौरान टीम में नायब तहसीलदार अमित मुद्गल के अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक किरनपाल सिंह,लेखपाल उदय सिंह,कोमल सिंह, पूरण सिंह, कृष्णकांत व थाना अछनेरा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

ये बोले उपजिलाधिकारी किरावली
एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह ने बताया है कि वे तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जा होंने की शिकायत मिलने पर तुरंत जगह को कब्जा मुक्त करा रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा किया तो उसे तुरंत जेसीबी चलवाकर ध्वस्त किया जाएगा। वहीं सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
30 Apr 2022, 8:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?