आगरा

‘तितली’ तूफान की आहट से दहशत, मौसम विभाग ने दी ये बड़ी जानकारी

बंगाल की खाड़ी की ओर से सक्रिय चक्रवातीय तूफान तितली का आंशिक असर उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 5:36 PM IST
Feature image

आगरा। तितली तूफान ने दहशत फैला दी है। बंगाल की खाड़ी की ओर से सक्रिय चक्रवातीय तूफान तितली का आंशिक असर उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। तजानगरी में दो माह पूर्व आये तूफान के बाद अब लोगों को इस तूफान का डर सता रहा है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अभी कोई सूचना इसके संबंध में जारी नहीं की गई है। इसका अभी असर आगरा में नहीं देखने को मिल रहा है।


ये मिली मौसम विभाग से जानकारी
वैसे आगरा की बात करें, तो यहां मौसम अभी सामान्य है। आगरा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में नमी भी दिखाई दी। मौसम विभाग की मानें तो अभी इस तूफान का आगरा में कोई असर दिखाई नहीं देगा।


क्या है तितली
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का नाम तितली है। तितली तूफान की आहट ने सबके होश उड़ा दिए हैं। देश के समुद्र तटीय इलाकों का मौसम बिगड़ना शुरू हो गया और चक्रवाती तूफान ने कहर मचाना भी शुरू कर दिया। इस तूफान कहर बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र उत्तर भारत के कई राज्यों पर देखने को मिल रहा है।

Updated on:
11 Oct 2018, 5:36 PM IST
Published on: