आगरा

मां काली, बच्चा गोरा…! सड़क पर लोगों ने देखते ही पहुंचा दिया कोतवाली, मामला जान रह जाएंगे हैरान

Agra News: आगरा के सराफा बाजार नमक की मंडी में एक ऐसी घटना हुई, जिसने लोगों को चौंका के रख दिया और शहर में चर्चा का विषय बन गई।
2 min read
Dec 19, 2025
मां काली, बच्चा गोरा...!
मां काली, बच्चा गोरा...! Ai Image

Agra Crime News: आगरा की सड़कों पर कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों को हैरान और परेशान कर दिया। एक मां को बस इसलिए पुलिस थाने जाना पड़ा, क्योंकि उसका बच्चा गोरा था। दरअसल, कोतवाली के सराफा बाजार नमक की मंडी में लोगों ने सड़क पर एक महिला को देखा, जिसके साथ बच्चा भी था, लेकिन बच्चा का रंग गोरा होने के कारण लोग दोनों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। सड़क पर अपने बच्चे के साथ एक महिला भीख मांग रही थी। बच्चा का रंग सफेद था, लेकिन मां बिल्कुल काली। लोगों ने जब दोनों को देखा, तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों को शक हुआ कि वो बच्चा महिला का नहीं है।

खाना मांग रही थी महिला

बच्चे को देखने के बाद लोगों को ऐसा लगा कि बच्चा चोरी का है। शक के आधार पर महिला को थाने ले जाया गया। पुलिस ने महिला को बच्चे के जन्म से जुड़े कागजात दिखाने के बाद छोड़ा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही, शहर के लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गई। लोगों का घटना को लेकर तहर-तहर की प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि बाजार में शाम 6 बजे के पास लोगों को एक महिला दिखाई दी, जो खाना मांग रही थी। महिला के पास एक बच्चा, जो बहुत ही गोरा, वहीं महिला बच्चे से बहुत ही काली थी। दोनों के रंगों के बीच जमीन-आसमान का फर्क था। लोगों को महिला पर शक हुआ कि उसने बच्चा चोरी किया है।

पुलिस को दिखाया कागजात

बच्चा चोरी के शक में लोगों ने महिला ने उसका नाम पुछा और बच्चे के बारे में सवाल किए। सवाल के जवाब में महिला ने नाम, तो बताया लेकिन बहुत घबरा गई। तभी वो लोगों के पास से बिना कुछ कहे या सामान लिए वहां से जाने लगी, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, S.N मेडिकल कॉलेज के पास महिला झोपड़ी में रहती थी। महिला का पति मजदूरी का काम करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके 4 बच्चे हैं। वहीं बच्चे के कागजात को दिखाने के बाद महिला को छोड़ दिया गया।

Updated on:
19 Dec 2025 09:59 am
Published on:
19 Dec 2025 09:59 am