
आगरा। ताजमहल पर कई बहस छिड़ी हुई हैं। योगी सरकार द्वारा बुकलेट से ताज का नाम गायब होने पर छिड़ी बहस के बीच धवल चांदनी में ताजमहल को देखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। दुनिया में खूबसूरती के नायाब नमूने संगमरमरी ताजमहल को शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में निहारने के लिए रात्रि दर्शन (नाइट विजिट) शुरू हो गया। बुधवार को रात 8:30 से 12:30 बजे तक पयर्टक चांद की रोशनी में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
ताज की चमकी देखने वालों के लिए ये है सुनहरा मौका
आगरा में ताजमहल को शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में आज से खोला गया, रात 8:30 से 12:30 बजे चांदनी रोशनी में ताजमहल का दीदार करेंगे, ताजमहल का सात अक्टूबर तक रात में दीदार किया जा सकेगा। गिने चुके पर्यटक ही ताजमहल का रात में दीदार करेंगे। विदेशियों ने टिकट खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखाई है। शरद पूर्णिमा पर पांच दिन ताजमहल का नाइट विजिट होगा। ताजमहल को 4 घंटे के नाइट विजिट के लिए खोला जाएगा। इस दौरान 50-50 के बैच में 30 मिनट के लिए पर्यटकों को ताजमहल का दीदार कराया जाएगा। ये समय 8:30 से 12:30 तक होगा। रात्रि दर्शन के लिए एक दिन पहले टिकट की बुकिंग होती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के माल रोड स्थित कार्यालय पर बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में 400 पर्यटक के ताज देखने की अनुमति है। ये 50-50 के बैच में 30 मिनट के लिए ताजमहल में रात्रि दर्शन के लिए रहते हैं। इस बार यह पांच दिन की जगह चार दिन ही चलेगा। क्योंकि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहेगा।
ताज महल पर सुरक्षा की व्यवस्था चौकस
इन दिनों ताजमहल पर बहस छिड़ी हुई है। आजम खां के बयान के बाद आगरा में हिंदूवादी संगठनों में भी उबाल है। इसके चलते ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। ताज महल पर सुरक्षा की दृष्टि से पहरा कड़ा किया गया है।