आगरा

शिक्षामित्रों के लिए 14 दिसंबर अहम तारीख, होगा बड़ा निर्णय !

शिक्षामित्रों की डायट परिसर में रविवार को हुई अहम बैठक।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 4:23 PM IST
Shiksha mitra
Shiksha mitra

आगरा। शिक्षामित्रों की अहम बैठक आज डायट परिसर में हुई। इस बैठक में बताया गया कि शिक्षामित्र संगठन द्वारा डाली गई रिव्यू पिटीशन की डेट मिल गई है। 14 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होगी। एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के सामने मजबूत तथ्यों के साथ शिक्षामित्र संगठन के अधिवक्ता पक्ष रखेंगे। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि इस तारीख के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी।


यहां हुई बैठक
जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि स्थानीय मुद्दों का तो आसानी से हल हो जाएगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दायर रिव्यू पिटीशन तो जीवन मरण का सवाल है। ये तारीख शिक्षामित्रों का भविष्य तय करेगी। उन्होंने बताया कि यूपी सरकार शिक्षामित्रों की इस लड़ाई में कोई साथ नहीं दे रही है। शिक्षामित्र संगठन अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है।

ये है सुनवाई की तिथि
वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता गौरव यादव ने बताया कि रिव्यू पिटीशन नंबर 2828 /2017 की डेट आ चुकी है। 14 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि अब शिक्षामित्र साथी नए सिरे से तैयारी करें। वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने बताया कि वर्तमान में समय समय पर कानून में आए बदलाव को शिक्षामित्रों पर थोपा जा रहा है,इससे समस्या उत्पन्न हो रहीं हैं। इसी वजह से न्यायालय को 1999 से जारी शासनादेश से लेकर वर्तमान में आज तक समय समय पर जो भी तथ्यात्मक बदलाव हुआ है, उसे भी न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा

नया एक्ट भी बनेगा संजीवनी
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 9 अगस्त को भारत सरकार ने एक नया एक्ट पास किया है। जिसके अनुसार जो भी संविधाकर्मी हैं, जिनकी योग्यता पूरा नहीं हुई है, उन्हें अपने पद पर रहते हुए, शैक्षिक योग्यता पूरी करने का अधिकार दिया गया है। संगठन द्वारा इस नए एक्ट के साक्ष्य भी न्यायालय के सामने रखे जाएंगे। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने बताया कि शिक्षामित्रों का संघर्ष अभी जारी है। रिव्यू पिटीशन और क्यूरिटी पिटीशन अभी आशा की दो किरण बाकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक