आगरा

ताजमहल पर आरती का ऐलान करने वाले शिवसेना नेता का निष्कासन पत्र हुआ वायरल, सच्चाई चौंकाने वाली…

जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार के पास भेजा गया निष्कासन का पत्र।
3 min read
• •
Updated: 23 Jul 2019, 9:02 AM IST
 Shiv Sena leader
Shiv Sena leader

आगरा। ताजमहल को तेजो महालय बताने वाले शिव सेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानिया के निष्कासन का पत्र वायरल हो रहा है। ये वायरल पत्र शिवसेना के यूपी प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह द्वारा जारी किया गया है। इस पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी आगरा को अवगत कराया गया है कि शिवसेना के आगरा प्रमुख का निष्कासन कर दिया गया है। वहीं इस पत्र को लेकर वीनू लवानियां ने कहा कि यह पत्र फर्जी है।

ये है मामला
शिवसेना के आगरा प्रमुख वीनू लवानिया ने ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए यहां श्रावण मास के सोमवार को पूजा करने का ऐलान किया था। इस मामले में एएसआई ने जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को पत्र लिख ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी।

Shiv Sena leader " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/23/v3_4875304-m.jpg">

ये बोले अनिल सिंह
जब इस मामले में वायरल पत्र पर दिए गए ठाकुर अनिल सिंह के फोन नंबर पर पत्रिका टीम ने बात की, तो उन्होंने कहा कि बड़ी ही सिद्धत के साथ ये पत्र उनके द्वारा जिलाधिकारी आगरा को भेजा गया है। वीनू लवानियां छपास के लिए कभी ताजमहल को तेजो महालय बताते हैं, तो कभी पांच लोगों को देकर दो किलोमीटर दूर से ताजमहल पर पूजा करने पहुंच जाते हैं। ये सब तमाशाबाजी है, जिसका शिवसेना से कोई सरोकार नहीं है, जिसके चलते वीनू लवानियां को निष्कासित किया गया है।

ये बोले वीनू लवानिया
वहीं इस मामले में जब वीनू लवानिया से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि ये पत्र फर्जी है। यह पत्र अनिल सिंह के द्वारा प्रकाशित किया गया है। आप सभी को जानकारी दी जाती है अनिल सिंह जो अपने आप को राज्य प्रमुख बता रहा है वह कोई राज्य प्रमुख नहीं हैं, उत्तर प्रदेश के राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा हैं। और उन्होंने इस तरह का कोई पत्र जारी नहीं किया है।

ये बोले ललित शर्मा
वहीं जब इस मामले में ललित शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि शिवसेना में निष्कासन का अधिकार किसी के पास नहीं हैं। अनिल सिंह राज्यप्रभारी हैं, लेकिन उनके कुछ कारनामे गलत रहे। उन्होंने बताया कि हाईकमान ने यूपी को चार हिस्सों में बांट दिया है। पश्चिम यूपी की जिम्मेदारी उनके पास है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसी भी मामले में कार्रवाई करने का अधिकार अनिल सिंह को नहीं हैं। वहीं पार्टी में निष्कासन करने का अधिकार सिर्फ शिव सेना प्रमुख के पास है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक