आगरा

लोकसभा चुनाव में बढ़ेंगी भाजपा की मुश्किलें, शिवसेना ने किया ऐलान

आगरा में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिवसैनिकों ने भाजपा पर बोला हमला

2 min read
Jan 07, 2018

आगरा। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शिवसेना ने पूरी तरह से कमर कस ली है। आगरा में शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। यहां शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए हिंदुत्व के मुद्दे पर पार्टी को घेरा। शिवसेना इस लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आगरा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ये निर्णय लिया गया।

लोकसभा में चुनौती के लिए तैयार शिवसैनिक
अब शिवसेना भी राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर है। इसके लिए आगरा से शुरूआत की जा रही है। आगरा में रविवार को शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर भारत प्रमुख दिनेश शुक्ला, उत्तर प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के साथ दूसरे शहरों और जिलों से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे। शिवसैनिकों ने हिंदुत्व के नाम पर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। शिवसेना के उत्तर प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी लोकसभा में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने की तैयारी की जा रही है ताकि भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी दी जा सके। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। हम यूथ से लेकर बूथ तक अपनी तैयारियों में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें

देश के इन लोगों को मिलेगी गैर हिंदू होने की सज़ा, छीन ली जाएगी नौकरी

राम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रही भाजपा
हिंदुत्व के नाम पर भारतीय जनता पार्टी देश की जनता को गुमराह करती आ रही है। कार्यकारिणी की बैठक में शिवसैनिकों ने ये आरोप लगाए। शिव सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा हमेशा राममंदिर के मुद्दे को चुनाव में लेकर आती है। इसके बाद राम मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताई जाती है। चुनाव में राममंदिर का मुद्दा लाकर जनता को गुमराह किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने यदि 2018 तक मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताई तो, 2019 में शिवसैनिक निर्माण कार्य शुरू देंगे। शिवसेना मंदिर निर्माण की तारीख ही नहीं बताने में नहीं वल्कि निर्माण में विश्वास रखती है।

ये भी पढ़ें

शैव महोत्सव मंथन – मंदिरों से दूर रहनी चाहिए राजनीति
Published on:
07 Jan 2018 06:02 pm
Also Read
View All