आगरा

अखिलेश से सुलह को लेकर शिवपाल का बड़ा बयान, बोले गठबंधन नहीं हुआ तो…

  शिवपाल ने कहा कि अब उनकी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।

less than 1 minute read
Oct 10, 2019

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में विलय करने से साफतौर पर इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि सपा में विलय का समय अब निकल चुका है। शिवपाल ने कहा कि अब उनकी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आगामी समय में उनकी पार्टी सपा के साथ गठबंधन जरूर कर सकती है। लेकिन अगर गठबंधन को लेकर भी समाजवादी पार्टी से बात नहीं बनी तो उन्हें दूसरे दलों के साथ गठबंधन करने में भी कोई परहेज नहीं है। बता दें कि शिवपाल यादव बाह के जैतपुर की रामलीला का शुभारंभ करने सोमवार की रात पहुंचे थे। वहां मीडिया से बात करते समय उन्होंने ये बातें कहीं।

भाजपा सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने योगी सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। प्रदेश सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद लूट, बलात्कार और हत्याओं का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, जिसको सरकार रोकने में असफल साबित हो रही है। इस दौरान उनके साथ लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, आलोक यादव, धारा सिंह यादव, राज कुमार फौजी, मोंटी यादव, थान सिंह, संजू तिवारी, पंक्षी यादव, लाल प्रधान, सुधीर प्रधान, सिरनाम वर्मा, मंजीत यादव आदि मौजूद रहे।

Published on:
10 Oct 2019 10:31 am
Also Read
View All