आगरा

LIVE: शिवपाल के काफिले में सबसे आगे दिखे आदित्य यादव, समर्थकों की भीड़ देख उड़े सपा नेताओं को होश…, देखें वीडियो

शिवपाल यादव का इटावा से काफिला निकला, तो सपाइयों के होश उड़ गये।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 2:05 PM IST
Shivpal Yadav Road show
Shivpal Yadav Road show

आगरा। शिवपाल यादव का इटावा से काफिला निकला, तो सपाइयों के होश उड़ गये। सबसे बड़ी बात इस रोड शो में सबसे आगे शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव दिखाई दिये। इटावा से फिरोजाबाद की ओर आने के दौरान समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के युवा नेता नितिन कोहली ने फेसबुक से लाइव किया, तो इस काफिले में भीड़ देख, शिवपाल यादव के समर्थकों के चेहरे खिल उठे। युवा नेता नितिन कोहली ने बताया कि फिरोजाबाद से शिवपाल यादव 2019 को लेकर बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं।

यहां पर बिग शो
शिवपाल यादव का रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के संसदीय क्षेत्र फिरोजाबाद में बिग शो है। इसमें शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी को अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। मैनपुरी से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता नीरज यादव ने बताया कि फिरोजाबाद के कठफेरी से ऐतिहासिक रोड शो निकलेगा। इटावा से 500 से अधिक गाड़ियों का काफिला शिवपाल यादव के साथ निकला है। फिरोजाबाद पहुंचने पर इस काफिले में गाड़ियों की संख्या हजारों तक पहुंच गई। बड़ी संख्या में समर्थक बाइकों पर भी चल रहे हैं।

सपा को झटका देने की तैयारी
फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष अजीम भाई ने बताया कि आज सपा को फिरोजाबाद से बड़ा झटका मिलने जा रहा है। शिवपाल यादव के फिरोजाबाद पहुंचते ही सपा के पुराने कई दिग्गज नेता समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी घोषणा शिवपाल यादव द्वारा की जायेगी।

Updated on:
14 Oct 2018, 2:05 PM IST
Published on: