विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 11 जनवरी से शुरु हो रहा है
आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से एक बार फिर शहर में श्रीमद् भागवत कथा की रसधारा बहने जा रही है। इस बार ये आयोजन नव वर्ष 2018 के आगमन के साथ ही शुरू हो रहा है। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 11 जनवरी से शुरु हो रहा है जो 17 जनवरी तक चलेगा।
राष्ट्रीय संत कराएंगे कथा का रसपान
ये धार्मिक आयोजन शास्त्रीपुरम चौराहा के पास स्थित चर्चित चौराहा मैदान पर होगा। इस श्रीमद् भागवत कथा में राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के कार्य को गति देने के लिए विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से कथा स्थल पर कार्यालय की शुरुआत की गई। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने फीता काटकर कार्यालय की शुरुआत की। साथ ही प्रेस वार्ता के माध्यम से कथा के आयोजनों पर भी प्रकाश डाला।
निकलेगी विशाल कलश यात्रा
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने बताया कि 11 जनवरी को विशाल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत की जाएगी। इस कलश यात्रा में 501 महिलायें भाग लेंगी। वहीं महिला पदाधिकारियों का कहना था कि कथा के माध्यम से भारत की संस्कृति से रूबरू कराएंगे। जिससे आज की पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को भी जान सके।
इसलिए खास है आयोजन
मीडिया प्रभारी कुमार ललित ने बताया कि नव वर्ष 2018 के लिए शहर के होटल तैयार हैं, अनेक कार्यक्रम हैं, लेकिन नव वर्ष में यह शहर का पहला बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान कथा स्थल का भूमि पूजन किया गया, साथ ही इस धार्मिक आयोजन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। मुरारी लाल गोयल पेंट ने इस आयोजन में आगरावासियों से पहुंचने की अपील की।
ये भी पढ़ें -
Happy New Year 2018: अमेरिकन इंस्टीट्यूट में देखिए न्यू ईयर टशन, देखें तस्वीरें