आगरा

यमुना में नहा रहे सात बच्चे डूबे, एक लापता…देखें वीडियो

यमुना किनारे बकरियां चराने गये बच्चों को यमुना नदी मे नहाना महंगा पड़ गया।
2 min read
May 29, 2019
Yamuna River
Yamuna River

आगरा। यमुना किनारे बकरियां चराने गये बच्चों को यमुना नदी मे नहाना महंगा पड़ गया। करीब सात बच्चे अचानक पानी में डूबने लगे। एक युवक ने छह बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन एक किशोरी का अभी तक पता नहीं लग सका है।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

यहां का है मामला
थाना पिढौरा के गांव कांकर की मढैया से महज एक किलोमीटर की दूरी पर यमुना नदी बहती है। रोज की भांति करीब 6 बच्चे पूजाराम पुत्र प्रमोद उम्र करीब दस वर्ष जो कि कक्षा 5 का छात्र है। गौरव पुत्र मुरारी उम्र 7 वर्ष कक्षा 3 का छात्र, राजा बाबू पुत्र हरिश्चंद्र उम्र 5 बर्ष कक्षा 2, विनोद पुत्र छदामी उम्र 8 वर्ष कक्षा 4, सनोज पुत्र चंदनसिह उम्र 8 वर्ष कक्षा 5, नवाब पुत्र प्रेमचंद उम्र 11 कक्षा 6, गिरिजा पुत्री रामदास उम्र 8 वर्ष कक्षा 3 की छात्रा थी। ये सभी बुधवार सुबह करीब नौ बजे रोज की भांति अपनी अपनी बकरियों को चराने के लिये घर से निकले,य किन्तु रोज की भांति खेतों की ओर न जाकर यमुना नदी किनारे की ओर मुड़ गये। किनारे पर जब बकरियां चरने लगीं, तो ये सभी बच्चे यमुना नदी में नहाने लगे।


डूबने पर मचाया शोर
इस दौरान नहाते नहाते ये सभी नदी कि गहराई में पहुंच गये। पानी में डूबने के दौरान जब शोर मचाना शुरू किया, तो टिंकू पुत्र रामसहाय उम्र करीब 12 वर्ष ने आकर एक एक कर बच्चों को बाहर निकाल लिया किन्तु एक किशोरी गिरिजा का नदी में कहीं अता पता नहीं चला। सूचना पर समूचा गांव नदी पर आ गया और सबने गिरिजा को नदी मे ढूंढा। सूचना पर थानाध्यक्ष पिढौरा ऊदल सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये व लेखपाल दीपक सक्सेना भी मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों की मदद से पुलिस किशोरी को नदी मे ढूंढ रही थी।उ धर किशोरी के न मिलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Published on:
29 May 2019 07:47 pm