आगरा

OMG : आगरा में बेटे की चाहत में चार बच्‍चे पैदा हुए, ऑटो ड्राइवर बना 7 बच्‍चों का पिता

कुदरत का करिश्मा है। आगरा के रामबाग की रहने वाली एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। महिला ने 3 लड़कियों और 1 लड़के को जन्म दिया है। खास बात यह है कि जच्चा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।

2 min read
Jun 28, 2022
OMG : आगरा में बेटे की चाहत में चार बच्‍चे पैदा हुए, ऑटो ड्राइवर बना 7 बच्‍चों का पिता

कुदरत का करिश्मा है। आगरा के रामबाग की रहने वाली एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। महिला ने 3 लड़कियों और 1 लड़के को जन्म दिया है। खास बात यह है कि जच्चा बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इस वक्त पूरे शहर में एक साथ जन्मे चार बच्चों की चर्चा जोरों पर है। थाना एत्माद्दौला के प्रकाश नगर की रहने वाली खुशबू पत्‍नी मनोज कुमार को कुछ दिन पहले आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी रामबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि यह डिलीवरी आसान नहीं थी, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत से जच्चा बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित हैं। खुशबू और मनोज के पास पहले से ही तीन लड़कियां हैं।

सात बच्चों के पिता चिंतित

पिता मनोज कुमार आगरा में ऑटो ड्राइवर हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। उनके पहले से ही तीन बेटियां हैं। इस बार एक साथ चार बच्चे आए हैं। अब मनोज कुमार को सात बच्‍चों के पालन-पोषण की चिंता सता रही है।

डॉक्टर का आश्वासन

फिलहाल अस्‍पताल में बच्चों की देखरेख का एक दिन का खर्चा 6000 रुपए हैं। यानी कि पूरे दिन में 24000 रुपए देखरेख के लिए खर्च हो रहे हैं। मनोज कुमार ने उधार पैसे लेकर अब तक पैसा भरा है। वहीं, अगले दो-तीन दिन तक बच्चों को अस्पताल में और रखा जाएगा। इसे लेकर मनोज बेहद चिंता में हैं। हालांकि अस्पताल के संचालक ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर मदद का आश्वासन भी दिया है. वहीं, अगर आप भी बच्‍चों के पिता की मदद करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 9536628735 पर संपर्क कर सकते हैं।

Published on:
28 Jun 2022 04:36 pm
Also Read
View All