आगरा

शिक्षामित्रों को दिया सपा नेता ने बड़ा आश्वासन

अखिलेश सरकार आने पर शिक्षामित्रों को खोया हुआ सम्मान, मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाने का आश्वासन।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 2:56 PM IST
UP Shiksha mitra
UP Shiksha mitra

आगरा। अखिलेश यादव की सरकार ने उत्तर प्रदेश के 1 लाख 72 हजार शिक्षामित्रों को नौकरी देने का काम किया, वे शिक्षामित्र आज परेशान हैं। प्रदेश में करीब 700 शिक्षामित्र नौकरी खोने से आहत होकर अपनी जान गवां चुके हैं। शिक्षामित्रों के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अखिलेश यादव की सरकार आने पर इन शिक्षामित्रों को उनका खोया हुआ सम्मान वापस दिलाया जाएगा। ये कहना है सपा के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव का। वे पिछले दिनों मृतक समायोजित शिक्षामित्र सोना देवी के घर संत्वाना देने पहुंचे थे।

परिवार से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ आगरा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने मृतक समायोजित शिक्षामित्र सोन देवी के परिवार से मलपुरा उनके घर जाकर मुलाकात की तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार शुरू से ही शिक्षामित्रों के साथ रही है। सरकार सत्ता में आने पर सबसे पहला काम करते हुए शिक्षामित्रों को पुनः समायोजित कराया जाएगा।

मृतक आश्रितों को मिलेगी नौकरी
सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने कहा कि शिक्षामित्र परेशान न हों। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। समाजवादी शिक्षामित्रों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर दम तोड़ चुके शिक्षामित्र परिवारों को आर्थिक मदद की जाएगा। इसक साथ ही उन्होंने मृतक आश्रित परिवार से एक सदस्य को नौकरी दिए जाने का भी भरोसा दिलाया । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र छौंकर ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार शिक्षामित्रों से किए गए अपने वायदे को भूल चुकी है।

Published on:
Also Read
View All