
आगरा। समाजवादी पार्टी महिला सभा कि प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने जिला आगरा मंडल आगरा की महिला सभा की जिला कार्यकारिणी, शहर कार्यकारिणीयों की समीक्षा करी। महिला सभा को निर्देशित किया गया कि बूथ कमेटी को पारदर्शिता के साथ बनाया जाए और हर बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्ता बनाए जाएं, जिससे 2019 और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में बने और किसानों, बेरोजगार मजदूरों को न्याय मिल सके।
महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार
प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बड़े हैं, कानून व्यवस्था बहुत खराब है। मंहगाई लगातार बढ़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाएं ही झेल रहीं है। सरकार से नौकरी मांग रही महिलाओं पर पुलिस लाठियां चला रही है जो कि निंदनीय है। सपा की अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं के कल्याण हेतु योजनाएं चलाईं गईं थीं, जिनकी अनदेखी की जा रही है। सबसे बड़ा प्रयास महिला हेल्प लाइन थी।
ये रहीं मौजूद
गीता सिंह के साथ आई प्रदेश सचिव रेनू, रामसहाय यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा, अनिल रावत, ओम प्रकाश तोमर, अचल सिंह तोमर, गौरव जैन, लखेंद्र यादव, रामधन राजपूत, कृष्णा सिंह, जिला अध्यक्ष मीना चाहर, पल्लवी दास महाजन, ममता टपलू, गुड़िया यादव, बैजंती देवी, मोनिका नाज खान, मुन्नी बेगम , नेहा शर्मा जिला मथुरा से आई हुईं जिले के जिला अध्यक्ष शहर की शहर अध्यक्ष, मैनपुरी से आई हुई मैनपुरी की जिला अध्यक्ष, फिरोजाबाद से आईं फिरोजाबाद की जिला अध्यक्ष एवं समस्त पूरे आगरा मंडल के पदाधिकारियों की समीक्षा की बैठक हुई।