आगरा

गांधी जयंती से शुरू होगा आगरा में ये विशेष अभियान, मेयर की होगी बड़ी भूमिका

गांधी जयंती 2 अक्टूबर से ताजमहल के शहर आगरा में बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है।

2 min read
Sep 26, 2018
special drive

आगरा। गांधी जयंती 2 अक्टूबर से ताजमहल के शहर आगरा में बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। मेयर नवीन जैन इस अभियान में बड़ी भूमिका निभायेंगे। ये अभियान है आगरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का। आगरा नगर निगम महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर व उनकी पुण्यतिथि 30 जनवरी तक आगरा शहर में कूड़े से आजादी का अभियान शुरू करने जा रहा है। स्वच्छता का यह महा अभियान 4 महीने तक चलेगा।

पूरे शहर का है ये अभियान
स्वच्छता के महाभियान को नगर निगम के साथ साथ जन सहभागिता से भी जोड़ा गया है। महापौर नवीन जैन ने बताया कि यह अभियान जन सहभागिता से जुड़े होने के कारण केवल नगर निगम का नहीं बल्कि पूरे शहर का अभियान है और सभी शहरवासियों को मिलजुलकर स्वच्छता महाभियान को सफाई के लिए जनजागरण में भी बदलना होगा इसलिए हमारा नारा है ’’ कुछ तुम बदलो बाकी हम बदलेंगे’’।

ये बोले मेयर
महापौर नवीन जैन ने बताया कि पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में लगभग 4000 शहरों में हम 102वें रैंकिंग पर थे और इस वर्ष पूरे देश भर के शहर स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में शामिल होंगे। यदि हम आगामी सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारते हैं तो हमारे लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। आगरा स्वच्छ रहे, साफ सुन्दर दिखे इस कार्य को हमने चुनौती के रूप में स्वीकारा है, लक्ष्य को पाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना सहयोग देना होगा।

ये बनाया गया प्लान
नगर आयुक्त अरुण प्रकाष ने इस विशेष स्वच्छता अभियान की रुपरेखा बताते हुये कहा कि हमने नगर निगम को 4 जोनों में विभाजित कर सड़क पटरी,खाली प्लाॅट, यमुना नदी के किनारे घाट,रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सार्वजनिक स्थल,पर्यटक स्थल, शहर के सभी प्रमुख बाजारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये क्षेत्रीय पार्षद के सहयोग से मेरा शहर मेरा योगदान, सोच बदलो शहर बदलेगा, क्लीन आगरा ग्रीन आगरा नवीन आगरा जैसी पंच लाईनों के साथ यह अभियान 02 अक्टूबर से शुरु किया जा रहा है,य जिसे महापौर नवीन जैन ने नाम दिया है कूड़े से आजादी।

नजर आयेंगे डस्टबिन
नगरायुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि जन-जन को जोड़ने के लिए सामूहिक श्रमदान के द्वारा सार्वजनिक स्थानों और घाटों की सफाई का भी विशेष कार्य किया जाएगा। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि इस अभियान के दौरान शहर के सभी प्रमुख मार्गों व स्थानों पर डस्टबिन नजर आने चाहिए। क्योंकि नगर निगम के संसाधन सीमित है। हमने शहर के प्रमुख स्कूलों, प्रतिष्ठानों व संस्थाओं से निवेदन किया है कि वे अपने संस्थान के मुख्य मार्ग के 500 मीटर दाएं और 500 मीटर बाएं डस्टबिन रखवाएँ। इसी तरह प्रमुख संगठन, प्रतिष्ठानों और कंपनी से संपर्क कर उन्हें बताया जाएगा इस स्वच्छता अभियान के प्रति वे भी अपना सामाजिक दायित्व निभाएं।

Published on:
26 Sept 2018 08:23 pm
Also Read
View All