आगरा

टी शर्ट और शॉर्ट्स वाले साइकिल सवार युवक को देख मंडी में मच गई अफरा तफरी, पुलिस अधिकारियों के छूट गए पसीने और फिर जो हुआ देखें वीडियो

वीवीआईपी रोड कहे जाने वाले फतेहाबाद रोड पर ईंटों की अवैध मंडी में अचानक पहुंचे युवा आईपीएस को देख अफरा तफरी मच गई।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 1:36 PM IST
SSP Amit Pathak
SSP Amit Pathak

आगरा। वीवीआईपी रोड कहे जाने वाले फतेहाबाद रोड पर ईंटों की अवैध मंडी में अचानक पहुंचे युवा आईपीएस को देख अफरा तफरी मच गई। पहले तो कोई एसएसपी अमित पाठक को पहचान नहीं पाया, क्योंकि आज एसएसपी अमित पाठक कार से नहीं, बल्कि साइकिल पर थे और वर्दी में नहीं उन्होंने मार्निंग वॉक पार जाने वाला शॉट्र्स और टी शर्ट पहनी हुई थी। जब एसएसपी की पहचान हुई, तो क्षेत्रीय पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसओ से लेकर सीओ तक सभी इस अवैध मंडी में पहुंच गए।

साइकिल आई चर्चा में
लाल बुलेट के बाद युवा आईपीएस अधिकारी अमित पाठक की अब साइकिल चर्चा में आ गई है। आज सुबह अचानक ही एसएसपी अमित पाठक साइकिल पर सवार होकर निकले। उन्होंने फतेहाबाद रोड की ओर रुख किया। उन्हें देखते ही यहां अवैध रूप से संचालित ईंट मंडी वालों की आफत आ गई। वहीं युवा आईपीएस का ये अंदाज लोगों के दिल में घर कर गया।

हादसों को दावत देते ये ट्रैक्टर
शहर में कई जगह अवैध रूप से ईंट मंडी संचालित हैं। फतेहाबाद रोड के अलावा बोदला क्षेत्र में पश्चिमपुरी मार्ग पर भी अवैध रूप से ईंट मंडी सजती है। सुबह के समय सबसे बुरी स्थिति होती है। इस मार्ग से राहगीर नहीं गुजर पाते हैं। वहीं ईंटों को आॅवरलोड लादकर चलने वाले ये ट्रैक्टर ट्रॉली हादसों को दावत देते हैं।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग
वहीं एसएसपी द्वारा जिस प्रकार फतेहाबाद रोड पर औचक निरीक्षण किया गया, उसी प्रकार पश्चिमपुरी रोड के लोगों ने मांग की है, कि यहां भी कार्रवाई की जाए। अवैध रूप से संचालित ईंट मंडी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि यहां पर सजने वाली ईंट मंडी पर कई बार कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई होने के कुछ दिन बाद तक यहां हालात ठीक रहते हैं, लेकिन उसके बाद यहां फिर ईंट मंडी लगना शुरू हो जाती है।

Updated on:
7 Aug 2018, 1:36 PM IST
Published on: