आगरा

पुलिस हो जाए एलर्ट, क्योंकि लाल बुलेट है बड़ा खतरा

एसएसपी के दूसरे औचक दौरे के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी।
2 min read
• •
Updated: 10 Dec 2017, 10:08 AM IST
SSP Agra
SSP Agra

आगरा। लाल बुलेट इन दिनों पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बुलेट का खौफ इस कदर पुलिसकर्मियों में छाया हुआ है, कि दूर से ही देखकर एलर्ट हो जाते हैं। दरअसल एसएसपी आगरा इन दिनों लाल बुलेट पर घूम रहे हैं और कहीं भी औचक निरीक्षण के लिए पहुंच जाते हैं। ताजगंज, हरीपवर्त और रकाबगंज के बाद एसएसपी अमित पाठक शनिवार रात थाना एत्माद्दौला पहुंच गए।

मिल रही थी शिकायत
आगरा के एसएसपी अमित पाठक को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग वाटर वर्क्स चौराहे पर अतिक्रमण के नाम पर पुलिस की उगाही कर रही है। जनता की शिकायत पर जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी अमित पाठक ने औचक निरिक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान एत्माद्दौला के रामबाग चौराहे पर पहुंचे एसएसपी अमित पाठक को जाम की स्थिति मिली। जाम की स्थिति को देखकर एसएसपी अमित पाठक बिफर गये। सादा कपड़ों में पहुंचे एसएसपी अमित पाठक को स्थानीय पुलिस कर्मी भी नहीं पहचान पाए।

सूचना मिलते ही उड़ गए होश
बाद में पुलिस को सूचना मिली आगरा पुलिस के जिले के कप्तान एसएसपी अमित पाठक औचक निरीक्षण पर हैं, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में थाना एत्माद्दौला पुलिस सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी अमित पाठक ने थाना एत्माद्दौला पुलिस रामबाग चौराहे पर अतिक्रमण और जाम की स्थिति से निपटने के सख्त निर्देश दिए।

यहां भी कर चुके हैं निरीक्षण
इससे पहले भी एसएसपी अमित पाठक ने मोटरसाइकिल पर बैठकर सादा कपड़ों में हरीपर्वत रकाबगंज और ताजगंज थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर शराबियों और लपकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके बाद एत्मादौला भी वे अचानक ही बिना किसी सूचना के पहुंच गए, इससे पुलिसकर्मी एलर्ट हैं। कोई भी लाल बुलेट देखकर वे चौंक जाते हैं।

IMAGE CREDIT: SSP
Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक