आगरा

एसएसपी जब साइकिल पर सवार होकर पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने, पुलिसकर्मियों के छूट गये पसीने, जानिये क्या हुआ…

एसएसपी सुबह की पहली किरण के साथ ही किसी को बिना बताए साइकिल पर सवार हुए, और ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिऐ निकल पड़े।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2019, 5:12 PM IST
ssp
ssp

आगरा। एसएसपी सुबह की पहली किरण के साथ ही किसी को बिना बताए साइकिल पर सवार हुए, और ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिऐ निकल पड़े। खास बात ये थी, कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी एसएसपी को पहचान नहीं पा रहे थे। सबसे पहले एसएसपी जोगेन्द्र कुमार ने पर्यटन थाने का औचक निरीक्षण किया।

दिये ये निर्देश
एसएसपी जोगेन्द्र कुमार सुबह होते ही साइकिल से पर्यटन थाने में अचानक पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। एसएसपी ने यहां तैनात पुलिसकर्मियों से बात की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी साइकिल से ही ताजमहल पहुंचे, यहां पर शिल्पग्राम की ओर से ताजमहल की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरीकेटिंग पर तैनात पुलिस के जवानों से बात की। इस दौरान एसएसपी ने ताजमहल घूमने आये पर्यटकों से भी चर्चा की।

यहां भी पहुंचे एसएसपी
एसएसपी जोगेन्द्र कुमार शिल्पग्राम भी पहुंचे, यहां पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं एसएसपी के इस प्रकार किए गए औचक निरीक्षण से पुलिस अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। बता दें कि तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक द्वारा भी शहर की पुलसिंग को सुधारने के लिए इसी प्रकार की कार्यप्रणाली का इस्तमाल किया गया था। एसएसपी अमित पाठक भी शहर में जमकर साइकिल से घूमते थे।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक