आगरा

सरकार के एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पहुंचाया जाएगा जनता के पास

एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की योजनाओं का होगा प्रचार प्रसार।

2 min read
Mar 18, 2018
UP Government

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 19 मार्च से व्यापक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम होगा। मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया है कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


होंगे ये कार्यक्रम
मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि सूचना, विभाग आगरा द्वारा 19 मार्च, 2018 को लोक भवन लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम एवं प्रेस काॅफ्रेन्स के सजीव प्रसारण के दृष्टिगत जिला मुख्यालय पर एलईडी वैन की व्यवस्था कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व सहायक मंनोरजन कर आयुक्त उक्त कार्यक्रम का तहसील स्तर पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था टीवी/डीटीएच के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


लोगों तक पहुंचे योजनाएं
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि 20 मार्च, 2018 से 26 मार्च 2018 के मध्य यथासम्भव 24 अथवा 25 मार्च 2018 को शनिवार एवं रविवार को, जनपद के प्रभारी मंत्री के प्रभार में, सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाने हेतु उनकी प्रेस वार्ता का आयोजन कराते हुये कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर उपयोग हेतु सूचना विभाग द्वारा सरकार की उपलब्धियों से सम्बनिधत बुकलेट तथा फोल्डर का वितरण किया जाएगा तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी उक्त दिनांक को आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तर की उपलब्धियों से सम्बन्धित सूचनाओं सम्बन्धित प्रगति पुस्तिका वितरण कर व्यापक प्रचार-प्रसार करेगें।

मेले का आयोजन
उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय पर 19 मार्च से 14 अप्रैल, 2018 के मध्य तीन दिवसीय व प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर दो दिवसीय लोक कल्याण मेले आयोजित कराये जाएंगे, जिसमें विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सरकार की उपलब्धियों से सम्बन्धित डाॅक्यूमेन्ट्री का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार, सामग्री को जनमानस में वितरित कराया जाएगा तथा सरकार की उपलब्ध्यिों की प्रदशर्नी लगायी जाएगी। इच्छुक व्यक्तियों को महत्वपूर्ण लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदन-प्रपत्र भरने एवं संकलित करने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

लाभार्थी सम्मेलन
प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर 14 अप्रैल से 30 अप्रैल 2018 की अवधि में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किये जायेगें। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सम्बन्धित अधिकारीगण अपने स्तर से उपरोक्तानुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। I

Published on:
18 Mar 2018 09:52 am
Also Read
View All