आगरा

बेटे के बाद अब भाजपा विधायक के खिलाफ बड़ा एक्शन, पार्टी से निकाले जाएंगे चौधरी बाबूलाल

Agra Fatehpur Sikri Lok Sabha Seat: यूपी की ताजनगरी आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ पार्टी ने कड़ा एक्‍शन लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
2 min read
May 06, 2024
State President Chaudhary Bhupendra Singh issued notice to Agra Fatehpur Sikri BJP MLA Chaudhary Babulal Lok Sabha Elections 2024 Updates

Fatehpur Sikri Action on BJP MLA:: उत्तर प्रदेश के आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अपने बेटे को लोकसभा चुनाव लड़ाने में भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।

अपने पुत्र रामेश्वर चौधरी को पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के विरुद्ध निर्दल चुनाव लड़ाने और उसका प्रचार करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से पहले 6 मई तक जवाब मांगा है। दरअसल, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने अपने बेटे रामेश्वर सिंह को लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतारा है। इससे पार्टी में नाराजगी बढ़ी तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रामेश्वर को पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने जारी किया नोटिस

अब प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी बाबूलाल को भी नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सोमवार शाम तक इसका जवाब नहीं देने पर पार्टी बड़ा एक्‍शन लेगी। दरअसल, भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल पार्टी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ अपने बेटे रामेश्वर सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया है। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल अपने बेटे रामेश्वर सिंह का चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने भाजपा विधायक बाबूलाल को नोटिस जारी कर कहा है “आपके खिलाफ लोकसभा चुनाव में अपने बेटे रामेश्वर सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाने और प्रचार करने की शिकायत प्राप्त हुई है। क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए? आप 6 मई की शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब दें। अन्यथा संगठन आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।”

भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह ने क्या बताया?

इस संबंध में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि विधायक के विरुद्ध कार्रवाई तो प्रदेश नेतृत्व करेगा। मुझे नोटिस की जानकारी है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ. रामेश्वर सिंह को पार्टी पहले ही बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और एक दिन यानी 6 मई तक का समय दिया गया है। कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को भी कहा गया है।

-आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट