राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई की
आगरा। वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरन्तर प्रगतिशील है। महिलाओं से सम्बन्धित प्रत्येक शिकायत का निराकरण करने लिए राज्य महिला आयोग द्वारा कार्य किया जा रहा है। ये विचार राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनते हुए व्यक्त किये।
ये भी पढ़ें - गुरुवार को आगरा से चलेगी यूपी सरकार
ये दी जानकारी
राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को व्यापक स्तर पर अधिकार प्राप्त हैं। महिलाओं को साहस के साथ सभी समस्याओं के निराकरण हेतु कदम उठाने चाहिए, तभी जीत मिलेगी।
इन मामलों की सुनवाई की
सुमन चतुर्वेदी ने ने सर्किट हाउस में कमला देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार निवासी माढई थाना शिकोहाबाद, पूनम पत्नी शेर सिंह अर्जुन नगर, पूजा पत्नी जय सिंह, राधानगर टीला टेढ़ी बगिया थाना एत्मादौला, अलका शर्मा, पत्नी कुलदीप शर्मा टीला गोकुल पुरा आगरा, नीतू यादव पुत्री मुकेश यादव मोहल्ला गड़रिया थाना सिरसागंज फिरोजाबाद, रूपम साक्षी पत्नी गुड्डू बलकेश्वर कालोनी आगरा, मालती शर्मा बल्केश्वर कालोनी आगरा, सहित 11 केसों की सुनवाई करते हुए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये की शासन मंशा के अनुसार महिलाओं से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण यथा शीघ्र किया जाए।
ये भी पढ़ें - तीन लाख से जिनकी आय है कम, अब उन्हें तत्काल मिलेंगा घर
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित मामलों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव, अधीक्षिका राजकीय सम्प्रेक्षक गृह उर्मिला गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष, विपिन चौधरी, समाज कल्याण विभाग के साथ अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।