
आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि के री एग्जाम का नियम बदलने और साथियों द्वारा ताने मारे जाने से बीएस के छात्र ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।
ये है मामला
फतेहपुरसीकरी के गांव दूरा निवासी दिवारी लाल का पुत्र अखिलेश कुमार आगरा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके इस परीक्षा में अंग्रेजी के दोनों पेपरों में 15 15 और मनोविज्ञान के पेपर में 8 अकं है। इस बार विवि ने री एग्जाम का नियम बदल दिया है, पहले दो विषय के तीन पेपर में छात्र री एग्जाम दे सकते थे, अब एक विषय के एक पेपर में ही री एग्जाम दिया जा सकता है। इससे अखिलेश का बीए के दूसरे वर्ष में प्रवेश नहीं हुआ। जिसके चलते वह आहत था, साथी छात्र भी उसे ताना मार रहे थे, जिसके चलते वह तनाव में था, जिसके चलते वह बहुत परेशान था। उसने घर में रखी कीटनाशक की दवा पी ली। गनीमत यह रही, कि परिवरीजनों ने उसे देख लिया और उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे बचा लिया। अभी छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चल रहा था विरोध
परीक्षा के नियमों में इस बदलाव का छात्र संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा था। छात्र संघर्ष समिति के अमित सिंह, निर्वेश शर्मा और गौरव यादव ने बताया कि यदि नियमों में सुधार नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस मामले में आगरा यूनिवर्सिटी के पीआरओ डॉ. गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि एग्जाम पर छात्र हितों में फैसला लिया गया है। छात्रों को धैर्य से काम लेना चाहिए। बता दें कि री एग्जाम के बदले नियम से 70 हजार छात्र प्रभावित होंगे। 70 हजार छात्र एक से ज्यादा विषय में फेल हैं। यदि नियमों में परिवर्तन नहीं किया गया, तो इन छात्रों का एक साल बर्बाद हो जाएगा।
इसलिए छात्र आया डिप्रेशन में
बताया ये गया है कि छात्र को डर था, कि उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अधिक अच्छी नहीं है। राजना गांव से आने पर उसके 100 से अधिक रुपये खर्च होते थे, ये खर्चा परिवार जैसे तैसे उठाता है। उसके बाद एक साल बर्बाद होने का डर उसके अंदर ही अंदर खाए जा रहा था। उसके पिता गरीब किसान हैं। वहीं इस मामले में छात्र नेता गौरव यादव ने बताया कि नियमों में बदलाव के लिए वीसी डॉ. अरविंद दीक्षित से वार्ता की जाएगी।