Hariyali Teej पर महिलाओं में मेहंदी लगाने का चलन है। यहां देखें मेहंदी के लेटेस्ट डिजायन और जानें क्यों हरियाली तीज पर लगाई जाती हैं मेहंदी?
13 अगस्त को Hariyali teej है। हरियाली तीज के दिन भोलेनाथ ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था, उसके बाद पार्वती जी का विवाह महादेव के साथ हुआ था। तब से इस दिन कुंवारी लड़कियां और महिलाएं सज संवरकर महादेव और माता गौरी का पूजन करती हैं। महिलाएं पति की लम्बी आयु की कामना करती हैं व लड़कियां सुयोग्य वर पाने के लिए ये व्रत व पूजन करती हैं। चूंकि मेहंदी को साज श्रंगार की अहम वस्तु माना जाता है इसलिए हरियाली तीज के दिन मेहंदी लगाने का भी चलन है। अगर आप इस बार हरियाली तीज पर कुछ अलग तरह की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये ये खबर आपके लिए काम की है।
शेडेड मेहंदी लगाएं
अगर पूरे हाथ में मेहंदी का भर डिजायन लगाना पसंद नहीं करतीं तो शेडेड मेहंदी के डिजायन आजमा सकती हैं। इसे लगाना काफी आसान होता है और आप इसे बेहद कम समय में लगा सकती हैं। इसके लिए बस आपको किसी भी डिजायन का आउटलाइन खींचना होता है, उसके बाद उसके अंदर शेड देना होगा। ये देखने में काफी आकर्षक लगती है।
ग्लिटर वाली मेहंदी
कुछ अलग और स्टाइलिश करना चाहती हैं तो ग्लिटर वाली मेहंदी से बेहतर आॅप्शन कुछ और हो ही नहीं सकता। मेहंदी के डिजायन के बीच बीच में जब आप सीक्विन और ग्लिटर को शामिल करेंगी तो इसकी डिजायन न सिर्फ ज्यादा चमकदार और आकर्षक लगेगी बल्कि आपकी मेहंदी सबसे अलग दिखेगी।
फ्लोरल मेहंदी से बचेगा समय
अगर आप ज्यादा व्यस्त रहती हैं तो आपके लिए मेहंदी का फ्लोरल डिजायन परफेक्ट है। ये जल्दी और आसानी से बन जाता है। फ्लोरल मेहंदी के तमाम डिजायन आपको इंटरनेट और किताबों में मिल जाएंगे। कोई भी अपने मन मुताबिक चुन सकती हैं।
डायगोनल मेहंदी भी लोगों की पसंद
हथेली के एक छोर से शुरू होकर दूसरे छोर पर खत्म होने वाली डायगोनल मेहंदी कामकाजी लोगों को काफी पसंद आती है। इसमें कई तरह के फ्लोरल डिजायन आप आजमा सकती हैं।