Agra: ताजनगरी आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां पत्नी ने पति को 10 दिनों तक सुहागरात नहीं मानाने दी।
Wife eloped with lover: ताज नगरी आगरा से एक अनोखा मामला सामने आया। यहां शादी तो हुई लेकिन दूल्हा अपनी दुल्हन को छू भी न सका। नव नवेली दुल्हन ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर 10 दिन तक पति को सुहागरात ही नहीं मनाने दी। बाद वह अपने प्रेमी से संग फरार हो गई। इससे परेशान होकर दूल्हा पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचा।
आगरा जिले के फतेहाबाद गांव निवासी लड़के का शादी 22 अप्रैल को शमशाबाद की लड़की के साथ हुई थी। परेशान दूल्हे ने दुल्हन पर आरोप लगाया कि शादी के बाद उसका व्यवहार ठीक नहीं था। तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर दुल्हन ने सुहागरात ही नहीं मनाने दी।
पति ने अपनी शिकायत में दी कि उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। 1 मई को पति जब पत्नी को लेने गया तो बाइक पर वापस आते समय रास्ते में उसने सिर में दर्द होने की बात कही। उसके बाद पति ने पत्नी को दवा दिलाया। इसके बाद एक युवक बाइक के पास आया और गाड़ी रोकने की बात कही। बाइक रोकने पर उसकी पत्नी उत्तरी और उन लोगों के साथ चली गई। पति लगातार चिल्लाता रहा लेकिन पत्नी ने एक भी नहीं सुनी। पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है। पति ने इस घटना की शिकायत शमशाबाद पुलिस स्टेशन में कर दी है। पुलिस द्वारा कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच भी की जा रही है।