आगरा

ज्योतिषाचार्य के बताए इस उपाए को रविवार को करेंगे ये काम तो नहीं होगी रुपए पैसों की कमी

ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शुक्ल बता रहे हैं धन और लक्ष्मी के आगमन का तरीका
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2019, 9:53 AM IST
Crores of rupees scam in post office
Crores of rupees scam in post office

आगरा। रविवार के दिन सुबह और शाम को गाय के घी का दीपक घर में जलाने से अचानक ही लक्ष्मी जी किसी न किसी रूप में प्रवेश करने लगती हैं। शुक्ल पक्ष के रविवार के दिन किसी प्राचीन शिव मंदिर में सुबह के समय गौरी शंकर रुद्राक्ष चढ़ाने से घर के सदस्यों की धन संबंधित परेशानी दूर होने लगती है। ये मानना है ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शुक्ल का।

बरगद के पत्ते पर लिखें अपनी मनोकामना
ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शुक्ल का मानना है कि रविवार के दिन के बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर किसी पवित्र नदी के बहते हुये पानी में प्रवाहित करने से जल्दी ही मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। रविवार के दिन के तीन नई झाड़ू खरीदकर घर लाएं, अगले दिन स्नान करने के बाद किसी भी देवी जी के मंदिर में झाड़ू को रख दें, ध्यान रखे कि इस दौरान आपको कोई भी देखे या टोके नहीं।

गाय के दूध का गिलास
रविवार को सोने से पहले एक गिलास में गाय का दूध भरें और इस गिलास को अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। गिलास रखते वक्त सावधानी रखें, ताकि नींद में आपके हाथ से दूध गिर न जाए। सुबह स्नान कर पूजा करने के बाद शुद्ध होकर इस दूध को पीलें लें, ऐसा करने से रूके हुए सभी काम भी बनने लगेंगे।

केवल रविवार के दिन ही करें
धन प्राप्ति के लिए यह ऐसे उपाय है, जिसे केवल रविवार के दिन ही आजमा सकते हैं, इसके बाद आप देखेंगे की कुछ ही दिनों में इसका असर आपके जीवन पर साफ दिखाई देगा।

रविपुष्य विशेष
रवि-पुष्य नक्षत्र में धन प्राप्ति के लिए कमलगट्टे की माला पर महालक्ष्मी मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है-"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥" ऐसा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ का वरदान प्रदान करतीं हैं।

रवि-पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी को चढ़ाने और उनके पास रखने से देवी अन्नपूर्ण प्रसन्न होती हैं।

. इस रविवार लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर दान करने से भी व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।

रवि-पुष्य नक्षत्र में धन प्राप्ति के लिए कमलगट्टे की माला पर महालक्ष्मी मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है-"ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥" ऐसा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ का वरदान प्रदान करतीं हैं।

रवि-पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी को चढ़ाने और उनके पास रखने से देवी अन्नपूर्ण प्रसन्न होती हैं।

इस रविवार लाल कपड़े में गेहूं व गुड़ बांधकर दान करने से भी व्यक्ति की हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक