बॉलीवुड के स्टार सनी देओल फतेहपुर सीकरी से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं,
आगरा। बॉलीवुड के स्टार सनी देओल फतेहपुर सीकरी से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, या फिर उन्हें मथुरा से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ये चर्चा तेजी से शुरू हो गई है। सनी देओल के चुनाव लड़ने की चर्चा पहली बार नहीं हो रही है, इससे पहले भी उनका नाम उछलता रहा है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।
यहां चल रही चर्चा
जाट बाहुल सीट फतेहपुर सीकरी और मथुरा पर इस बार फिर फिल्म अभिनेता सनी देओल के चुनाव मैदान में आने की चर्चा शुरू हो गई है। कई बार बागपत सीट से उनका नाम चल चुका है। उनके पिता धर्मेन्द्र का नाम भी कई बार चला है। वो बीकानेर से सांसद रह चुके हैं। मथुरा से उनकी मां हेमा मालिनी सांसद रह चुकी हैं।
फतेहपुर सीकरी पर चल रहा हेमा का नाम
फतेहपुर सीकरी लोकसभा पर हालांकि हेमा मालिनी का नाम चल रहा है। यहां से सांसद राज बब्बर के चुनाव मैदान में आने के बाद ये चर्चा शुरू हुई। अब जब राज बब्बर का का टिकट मुरादाबाद से फाइनल हो गया है।