आगरा

राशन डीलर की जांच कर लौट रही थी टीम, जेब में मिले 20 हजार, तो ग्रामीणों ने बना लिया बंधक और फिर…

मामला थाना पिनाहट के गांव पडुआपुरा पुरा का है, यहां के राशन डीलर संतोष परिहार पर कालाबाजारी का आरोप था।
2 min read
Jul 12, 2018
Supply inspector
Supply inspector

आगरा। ग्रामीणों की शिकायत पर राशन की दुकान की जांच करने गयी टीम के साथ पहले तो शराब के नशे मे धुत्त राशन डीलर ने अभद्रता की, बाद मे जांच कर लौटते समय ग्रामीणों ने रास्ता रोका जेब मे बीस हजार मिलने पर बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। बमुश्किल मामला शांत हो सका।

ये था मामला
मामला थाना पिनाहट के गांव पडुआपुरा पुरा का है, यहां के राशन डीलर संतोष परिहार पर कालाबाजारी का आरोप था। ग्रामीणों ने एसडीएम बाह से राशन डीलर की लिखित शिकायत की थी, जिसकी जांच करने के लिये गुरुवार को सप्लाई इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंचे, तो लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। वहीं शराब के नशे मे धुत्त राशन डीलर ने टीम के साथ अभद्रता तक कर दी। पहले तो राशन डीलर दुकान पर लगे ताले तक को खोलने को तैयार नहीं हुआ, किन्तु बाद में ताला खुल गया और टीम ने स्टॉक चैक किया और जब टीम जाने लगी तो लोगों ने टीम की गाड़ी का घेराब कर उन्हें बंधक बना लिया।


ये था आरोप
ग्रामीणों का आरोप था कि टीम ने राशन डीलर से रिश्वत ली है। वही टीम मे साथ आये कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय चौहान की जेब से बीस हजार रुपये निकले, जिसे देख ग्रामीण हंगामा करने लगे और जांच टीम को बंधक बना कर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। तभी सूचना एसडीएम बाह को की गयी और मौके पर थाना पुलिस पहुंच गयी और ग्रामीणों को समझाबुझा कर टीम को ग्रामीणों से मुक्त कर अपने साथ ले आयी। बता दें कि राशन डीलर द्वारा जांच टीम को न तो स्टॉक रजिस्टर दिखाये गये न बिक्री रजिस्टर मात्र 120 बोरों का स्टॉक गोदाम मे पाया गया वहीं सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेन्द्र पटेल ने बताया कि राशन डीलर द्वारा टीम के साथ अभद्रता की गयी है। स्टॉक रजिस्टर भी चैक नही कराये गये, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी है।

Published on:
12 Jul 2018 07:29 pm
Also Read
View All